newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Reliance Industries AGM: दीवाली में इन शहरों में शुरू होगी 5G सर्विस, जानिए एजीएम में और कौन-कौन से हुए बड़े ऐलान?

Reliance Industries AGM: देश के विकास में रिलायंस समूह अपना भरपूर सहयोग दे रहा है। इसमें भी रिलायंस रिटेल ने सबसे ज्यादा नौकरियां दी हैं। इसमें उन्होंने 5G की लॉन्चिंग समेत कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि दीवाली तक चार महानगरों (दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता) में 5G लॉन्च किया जाएगा।

नई दिल्ली। अरबपति रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने वर्तमान में RIL शेयरधारकों की 45वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) को संबोधित की। इसमें उन्होंने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत की सबसे बड़ी करदाता कंपनी है और रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अब तक करीब 2.32 लाख नौकरियां प्रदान की हैं, जो अन्य के मुकाबले सबसे अधिक हैं। ये इस बात का सबूत है कि देश के विकास में रिलायंस समूह अपना भरपूर सहयोग दे रहा है। इसमें भी रिलायंस रिटेल ने सबसे ज्यादा नौकरियां दी हैं। इसमें उन्होंने 5G की लॉन्चिंग समेत कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि दीवाली तक चार महानगरों (दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता) में 5G लॉन्च किया जाएगा। इस योजना पर कंपनी 2 लाख करोड़ का निवेश करेगी। जियो की 5G सर्विस के बारे में आकाश अंबानी ने बताया कि ये अल्ट्रा हाई स्पीड फिक्स्ड ब्रॉडबैंड है जिसकी सहायता से देश के हर क्लासरूप में हाई क्वालिटी एजुकेशनल कंटेट मुहैया कराया जाएगा। साथ ही रिलायंस जियो क्लाउड आधारित पीसी सर्विस कि लॉन्चिंग भी करेगा। इसके अलावा स्वदेशी रूप से एंड-टू-एंड 5G स्टैक को डेवलप पर भी काम किया जा रहा है, जो क्वांटम सुरक्षा जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस होगा। इस नई तकनीकि को जियो के 2000 से अधिक यंग इंजीनियरों ने इन-हाउस को डेवलप किया है। उन्होंने कहा कि आर्थिक राजधानी मुंबई में जियो एक्सपीरिएंस सेंटर खोला जाएगा साथ ही सस्ते 5जी स्मार्टफोन पर गूगल के साथ काम किया जा रहा है।

वहीं, रिलायंस रिटेल की डायरेक्टर ईशा अंबानी ने कहा कि इस साल नया FMCG कारोबार भी लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए वॉट्सऐप और जियो मार्ट के बीच नया करार किया गया है, जिससे जियो मार्ट के लिए व्हाट्सएप पे की सुविधा प्राप्त हो सकेगी। उन्होंने आगे कहा कि रिलायंस रिटेल ने 2 लाख करोड़ रुपये के टर्नओवर और 12,000 करोड़ रुपये के एबिटा का शानदार रिकॉर्ड हासिल किया है, इस समय एशिया के टॉप टेन रिटेलर्स में से एक है। निशा अंबानी ने बताया कि रिलायंस रिटेल के फिजिकल स्टोर्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 200 मिलियन से अधिक रजिस्टर्ड ग्राहकों को सर्विस दी गई है। इसके साथ ही देश में रिलायंस कंज्यूमर इलेक्ट्रानिक्स के 7000 शहरों में 8700 स्टोर बनने जा रहे हैं। मुकेश अंबानी ने बताया कि वो दुनियाभर में न्यू एनर्जी बिजनेस मॉडल के विस्तार की योजना पर काम कर रहे हैं। भारत के नेट जीरो एमिशन लक्ष्य के अंतर्गत न्यू एनर्जी में भारत को ग्लोबल लीडर बनाने के लिए हम मैन्यूफैक्चरिंग इकोसिस्टम में भी अपना निवेश बढ़ाएंगे, जिसमें सोलर पीवी मैन्युफैक्चरिंग के लिए आरईसी सोलर का एक्विजिशन कर लिया गया है।


उन्होंने आगे कहा कि जामनगर में आरईसी टेक्नीक पर बेस्ड हमारी 10GW सोलर पीवी सेल और मॉड्यूल फैक्ट्री में 2024 तक प्रोडक्शन की शुरूआत हो जाएगी और साल 2026 तक इसकी कैपेसिटी 20GW तक बढ़ जाएगी। मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने गैस उत्पादन 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 30 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य तय किया है। साथ ही रिलायंस समूह ने पीएम नरेंद्र मोदी के डिजिटल भारत के विजन और मिशन को पूरा करने में सहयोग देने के लिए O2C में अगले 5 सालों में 75,000 करोड़ रुपये का निवेश करने का फैसला लिया है। इस बैठक में उन्होंने अपनी कंपनी की कमान अगली पीढ़ी को सौंपने के भी संकेत दे दिए।