newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Gautam Adani: अडाणी ग्रुप ने खुद पर ज्यादा कर्ज होने की खबरों का किया खंडन, कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने उठाए थे सवाल

पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर ऐसी खबरों की बाढ़ है कि उद्योगपति गौतम अडाणी और उनकी कंपनी पर बैंकों का काफी रकम कर्ज है। कांग्रेस और विपक्ष के तमाम नेताओं ने इस मामले में सवाल भी खड़े किए थे। उनका कहना था कि अगर अडाणी ग्रुप फेल हुआ, तो देश को लाखों करोड़ का नुकसान होगा। इस पर अब अडाणी ग्रुप का जवाब आया है।

मुंबई। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर ऐसी खबरों की बाढ़ है कि उद्योगपति गौतम अडाणी और उनकी कंपनी पर बैंकों का काफी रकम कर्ज है। कांग्रेस और विपक्ष के तमाम नेताओं ने इस मामले में सवाल भी खड़े किए थे। उनका कहना था कि अगर अडाणी ग्रुप फेल हुआ, तो देश को लाखों करोड़ का नुकसान होगा। इस पर अब अडाणी ग्रुप का जवाब आया है। अडाणी ग्रुप ने इन खबरों को गलत बताया है कि उस पर बैंकों का काफी कर्ज बकाया है। ग्रुप के मुताबिक ऑपरेशनल प्रॉफिट के मुकाबले उसका शुद्ध कर्ज कम हुआ है। एक नोट जारी कर अडाणी ग्रुप ने ये भी बताया है कि उसने बैंकों से लिए कर्ज का आधे से ज्यादा चुका दिया है।

ADANI 3

अडाणी ग्रुप के 15 पन्ने के नोट में बताया गया है कि कर्ज और ब्याज, टैक्स, आय से पहले टैक्स का अनुपात 3.2 गुना रह गया है। 9 साल पहले ये 7.6 गुना था। नोट में कहा गया है कि अडाणी ग्रुप मजबूत कारोबारी मॉडल पर काम कर रहा है। उस पर मार्च 2022 में 1.88 लाख करोड़ रुपए का सकल और 1.61 लाख रुपए का शुद्ध कर्ज था। ग्रुप ने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2015-16 में सरकारी बैंकों से लिए गए कर्ज का अनुपात कुल कर्ज में 55 फीसदी था, लेकिन 2021-22 में ये घटकर 21 फीसदी रह गया है। जबकि, प्राइवेट बैंकों से 2015-16 के दौरान 31 फीसदी कर्ज था। ये घटकर 11 फीसदी हो गया है। वहीं, बॉन्ड के जरिए कर्ज की हिस्सेदारी 14 से बढ़कर 50 फीसदी हुई है।

ADANI

बता दें कि फिच ग्रुप की कंपनी क्रेडिटसाइट्स ने पिछले महीने अपनी रिपोर्ट में अडाणी ग्रुप पर भारी कर्ज होने की बात कही थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि इस कर्ज का इस्तेमाल अडाणी ग्रुप नए कारोबार को खड़ा करने और पुराने कारोबार को बढ़ाने में कर रहा है। इसके बाद ही अडाणी ग्रुप के फेल होने पर कर्ज वापसी के मसले पर सवाल खड़े हो रहे थे।