Budget Session 2023: राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ बजट सत्र की शुरुआत, बताईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां

Budget Session Live: इसके बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दोपहर एक बजे आर्थिक सर्वेक्षण संसद में पेश करेंगी। बजट सत्र का पहला चरण 13 फरवरी तक चलेगा और वहीं दूसरा चरण 13 मार्च से शुरू होकर 6 अप्रैल तक चलेगा। इस बजट सत्र के दौरान 27 बैठकें होंगी।

Avatar Written by: January 31, 2023 11:12 am
president draupadi

नई दिल्ली। 31 जनवरी यानी आज से संसद का बजट सत्र की शुरुआत होने वाली है, जहां पीएम मोदी पहुंचे और उन्होंने अपना भाषण दिया। वहीं बात करें तो देश की महिला राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू भी अपना अभिभाषण देने के लिए पहुंच चुकी है। आज द्रौपदी मुर्मू का दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में उनका पहला अभिभाषण भी होगा। इसके बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दोपहर एक बजे आर्थिक सर्वेक्षण संसद में पेश करेंगी। बजट सत्र का पहला चरण 13 फरवरी तक चलेगा और वहीं दूसरा चरण 13 मार्च से शुरू होकर 6 अप्रैल तक चलेगा। इस बजट सत्र के दौरान 27 बैठकें होंगी।



राष्ट्रपति के अभिभाषण के अहम बातें-

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 पेश किया-

राष्ट्रपति के अभिभाषण में पहुंचने की बहुत इच्छा थी, लेकिन मौसम के कारण ऐसा नहीं हो सका इसके लिए मैं क्षमा चाहता हूंः कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

संसद की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण के समापन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपाध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और अन्य सांसदों का अभिवादन किया

देशभर में 100 से ज्यादा नए वॉटरवे देश में ट्रासंपोर्ट सेक्टर का कायाकल्प करने में मदद करेंगे: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

देश का एविएशन सेक्टर तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत दुनिया का तीसरा बड़ा एविएशन मार्केट बन चुका है:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

मेड इन इंडिया अभियान और आत्मनिर्भर भारत अभियान की सफलता का लाभ देश को मिलना शुरु हो चुका है:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

गुलामी के हर निशान, हर मानसिकता से मुक्ति दिलाने के लिए भी मेरी सरकार निरंतर प्रयासरत है: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

आज एक तरफ देश में अयोध्या धाम, केदारनाथ धाम, काशी विश्वनाथ धाम और महाकाल महालोक का निर्माण हो रहा है, तो दूसरी तरफ आधुनिक संसद भवन और सरकार मेडिकल कॉलेज भी बनवा रही है: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की सफलता आज हम देख रहे हैं: राष्ट्रपति मुर्मू

सीमावर्ती क्षेत्रों के गांवों को विकसित करने के लिए ‘वाइब्रेंट विलेज’ कार्यक्रम भी शुरू किया गया है: राष्ट्रपति मुर्मू

सरकार ने स्थाई शांति के लिए अनेक सफल कदम उठाए हैं: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

मेरी सरकार की प्राथमिकता में देश के 11 करोड़ छोटे किसान हैं। ये छोटे किसान, दशकों से, सरकार की प्राथमिकता से वंचित रहे थे। अब इन्हें सशक्त और समृद्ध करने के लिए हर तरह की कोशिश की जा रही है: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

सरकार ने PM गरीब कल्याण अन्न योजना को नई परिस्थितियों के अनुसार आगे चलाने का निर्णय लिया है। यह संवेदनशील और गरीब-हितैषी सरकार की पहचान है:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

7 दशकों में देश में करीब सवा तीन करोड़ घरों तक पानी का कनेक्शन पहुंचा था। जल जीवन मिशन के तहत 3 साल में करीब 11 करोड़ परिवार पाइप के जल से जुड़े हैं:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

मौजूदा सरकार ने बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के लिए काम किया हैः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

जल जीवन मिशन के तहत तीन वर्षों में करीब 11 करोड़ परिवार Piped Water Supply से जुड़ चुके हैं। इसका सबसे ज्यादा लाभ गरीब परिवारों को ही हो रहा हैः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

बीते वर्षों में डीबीटी के रूप में, डिजिटल इंडिया के रूप में, एक स्थाई और पारदर्शी व्यवस्था देश ने तैयार की हैः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर आतंकवाद पर कठोर प्रहार तक, LoC से लेकर LAC तक हर दुस्साहस के कड़े जवाब तक, धारा 370 को हटाने से लेकर तीन तलाक तक, मेरी सरकार की पहचान एक निर्णायक सरकार की रही है: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

 आज GST से पारदर्शिता के साथ-साथ कर दाताओं की गरिमा भी सुनिश्चित हो रही हैः संसद में अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

जो भारत कभी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दूसरों पर निर्भर था, वही आज दुनिया की समस्याओं के समाधान का माध्यम बना है: संसद में अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

हमें ऐसा भारत बनाना है जो आत्मनिर्भर है और जो अपने मानवीय दायित्व को पूरा करने में समर्थ हो, जिसमें गरीबी न हो, जिसका मध्यम वर्ग भी वैभव से युक्त हो। जिसकी युवाशक्ति, नारी शक्ति समाज और राष्ट्र को दिशा देने के लिए खड़ी हो :राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

ये 25 वर्ष हम सबके लिए और देश के प्रत्येक नागरिक के लिए कर्तव्यों की पराकाष्ठा करके दिखाने के हैं: संसद में अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

संसद के बजट सत्र के लिए भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा भी संसद पहुंचे-