newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

RBI Repo Rate: त्योहारी सीजन में आम जनता को बड़ा झटका, RBI ने रेपो रेट में की बढ़ोतरी, अब मुश्किल हो जाएगा लोन लेना..

RBI Repo Rate: अब बैंक लोन महंगे हो जाएंगे और ईएमआई भी बढ़ जाएगी, जिसका सीधा असर आम जनता पर दिखने वाला है। बता दें कि आरबीआई ने मई में भी रेपो रेट में इजाफा किया था।

नई दिल्ली। त्योहारी सीजन में आरबीआई ने आम जनता जनता को बढ़ा झटका दिया है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने लगातार चौथी बार रेपो रेट में बढ़ोतरी की घोषणा की है। रेपो रेट को बढ़ाते हुए आरबीआई ने दर में 50 बेसिस अंकों की बढ़ोतरी की है। जिसके साथ रेपो रेट 5.90 फीसदी हो गया है। अब बैंक लोन महंगे हो जाएंगे और ईएमआई भी बढ़ जाएगी, जिसका सीधा असर आम जनता पर दिखने वाला है। बता दें कि आरबीआई ने मई में भी रेपो रेट में इजाफा किया था। मई में रेपो रेट 1.90 फीसदी तक बढ़ाई गई थी। बताया जा रहा है इस बार आरबीआई ने 50 बेसिस अंकों की बढ़ोतरी की है जो तील साल में सबसे ज्यादा है।

क्या होती है रेपो रेट

रेपो रेट वो दर है जिस पर आरबीआई सभी बैंकों को लोन देता है। ऐसे में अब आरबीआई से लोन महंगा होने के बाद सभी बैंक आम जनता के लिए लोन की दरें बढ़ा देंगे। इससे अब कार लो, होम लोन, ईएमआई समेत सभी तरह के लोन महंगे हो जाएंगे। कहा जा रहा है कि ये सब महंगाई कम करने लिए किया जा रहा है। महंगाई को रोकने के लिए दुनियाभर के सेंट्रल बैंक्स ने भी ब्याज दर को बढ़ा चुके हैं। अमेरिकी फेड रिजर्व ने भी अपनी ब्याज दरों में इजाफा किया है और ऐसा बैंक ने चौथी बार किया है। अगस्त के महीने में महंगाई में भी बढ़ोतरी देखी गई। अब रेपो रेट बढ़ने के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि कुछ हद तक महंगाई को काबू किया जा सकेगा।

चौथी बार बढ़ी है रेपो रेट

इससे पहले आरबीआई तीन बार रेपो रेट में इजाफा कर चुका है। मई में RBI ने रेपो रेट को 1.40 फीसदी तक बढ़ाया था। जिसके बाद आज की बढ़ोतरी के बाद रेपो रेट 5.90 फीसदी हो गई है। इसका सबसे ज्यादा असर लोन्स पर ही दिखने वाला है। पर्सनल लोन, व्हीकल लोन,एजुकेशन लोन, बिजनेस लोन, ईएमआई भी महंगी हो जाएगी। रेपो रेट के बढ़ने का फायदा सिर्फ एफडी वाले लोगों को होने वाला है। ब्याज दर बढ़ने के बाद बैंक एफडी वाले ग्राहकों को ज्यादा भुगतान करेंगे।