Anand Mahindra: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के बीच आनंद महिन्द्रा का आया ऐसा बयान, सोशल मीडिया पर लोगों ने किया सलाम, जानें ऐसा क्या कहा

Anand Mahindra: दरअसल उद्योगपति आनंद महिंद्रा को मुंबई की पोस्टमास्टर जनरल स्वाति पांडेय ने राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया। जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, #हर घर तिरंगा अभियान के एक हिस्से के रूप में, पोस्टमास्टर जनरल, मुंबई, स्वाति पांडे से “तिरंगा” प्राप्त करना एक सम्मान की बात थी। यह अभी भी हमारे देश की धड़कन है!#आज़ादी का अमृत महोत्सव।

Avatar Written by: August 12, 2022 5:30 pm

नई दिल्ली। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन और पद्म पुरस्कार से सम्मानित उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर अक्सर कुछ न कुछ साझा करते हैं। जिसकी चलते वो सुर्खियों में छाए रहते हैं। इसके अलावा आनंद मंहिंद्रा सोशल मीडिया के जरिए लोगों को नई-नई जानकारी भी शेयर करते रहते है। इसी बीच एक बार फिर आनंद महिंद्रा अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में है। दरअसल, स्वतंत्रता दिवस आने में कुछ ही दिन शेष रह गए है। इस बार आजादी के 75 साल पूरे होने जाएंगे। इसी को देखते हुए केंद्र सरकार की तरफ से करीब एक साल से आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। वहीं पीएम मोदी ने देशवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने की अपील की है।  इसी क्रम में उन्होंने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान और ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ को स्मरण किया। आनंद महिंद्रा ने शुक्रवार को एक ट्वीट किया है। जिसमें वो तिरंगे के रंग में रंगे नजर आ रहे है।

दरअसल उद्योगपति आनंद महिंद्रा को मुंबई की पोस्टमास्टर जनरल स्वाति पांडेय ने राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया। जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, #हर घर तिरंगा अभियान के एक हिस्से के रूप में, पोस्टमास्टर जनरल, मुंबई, स्वाति पांडे से “तिरंगा” प्राप्त करना एक सम्मान की बात थी। यह अभी भी हमारे देश की धड़कन है!#आज़ादी का अमृत महोत्सव।

लोगों की प्रतिक्रिया-

उधर सोशल मीडिया पर लोग आनंद महिंद्रा की इस फोटो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। साथ ही उद्योगपति की खूब सराहना कर रहे हैं।