चीन की जीडीपी 2019 में 990 खरब युआन रहा

इस तरह दुनिया भर में प्रति व्यक्ति की औसत जीडीपी 10 हजार अमेरिकी डॉलर से अधिक वालों की संख्या 1.5 अरब से बढ़कर करीब 3 अरब तक पहुंच गई।

Avatar Written by: January 18, 2020 11:05 am

नई दिल्ली। चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो ने शुक्रवार को साल 2019 में चीनी आर्थिक विकास का आंकड़ा सार्वजनिक किया। 2019 में चीन में घरेलू उत्पादन मूल्य (जीडीपी) 990.865 खरब चीनी युआन था, जो साल 2018 की तुलना में 6.1 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। चीनी अर्थतंत्र लगातार मध्यम और उच्च गति कायम बनाकर बढ़ रहा है। यह वृद्धि दर साल 2019 के शुरू में जीडीपी वृद्धि दर 6 प्रतिशत से 6.5 प्रतिशत तक निश्चित लक्ष्य के अनुकूल है।

china
घरेलू और बाहरी खतरे और चुनौती बढ़ने की स्थिति में चीनी अर्थतंत्र फिर भी वैश्विक आर्थिक विकास का ‘रेलवे इंजन’ बना, इस तरह चीन ने अच्छा अंक प्राप्त किया है।

Yuan
2019 में चीनी कुल आर्थिक मात्रा करीब 1000 खरब युआन रही, जो विश्व में दूसरे स्थान पर रहा। चीनी आर्थिक वृद्धि ने वैश्विक आर्थिक वृद्धि में 30 प्रतिशत का योगदान दिया। प्रति व्यक्ति की औसत जीडीपी 10 हजार अमेरिकी डॉलर थी। यह एक नयी उपलब्धि है।

yuan china
इस तरह दुनिया भर में प्रति व्यक्ति की औसत जीडीपी 10 हजार अमेरिकी डॉलर से अधिक वालों की संख्या 1.5 अरब से बढ़कर करीब 3 अरब तक पहुंच गई। इसके साथ ही चीन में रोजगार निरंतर बढ़ रहा है, शहरों और कस्बों में नए रोजगार पाने वालों की संख्या लगातार 7 सालों में 1.3 करोड़ बनी रही। चीन में वस्तुओं की कीमत आम तौर पर स्थिर है, नागरिकों की उपभोक्ता मूल्य वृद्धि दर अनुमानित 3 प्रतिशत से कम रही।