newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई मदद के लिए आये आगे, ‘Give India’ को दी इतनी धन राशि

निया की सबसे बड़ी कंपनी में से एक गूगल के सीइओ सुंदर पिचाई ने कोरोना से जंग के खिलाफ आगे आये। उन्होंने गैर-लाभकारी संगठन ‘Give India ‘ को पांच करोड़ रुपये की धनराशि का योगदान दिया है।

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी में से एक गूगल के सीइओ सुंदर पिचाई ने कोरोना से जंग के खिलाफ आगे आये। उन्होंने गैर-लाभकारी संगठन ‘Give India ‘ को पांच करोड़ रुपये की धनराशि का योगदान दिया है।

ये डोनेशन लॉकडाउन से प्रभावित गरीब लोगों की मदद के लिए किया गया है। Give India ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया दी है।

इससे पहले गूगल ने 80 करोड़ डॉलर की मदद की बात कही थी। इसमें 20 करोड़ डॉलर की राशि छोटे कारोबारियों की मदद के लिए एनजीओ और बैंकों को दी जानी है।

google

बता दें कि Give India इस समय में देश के गरीब लोगों और दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए शुरू किए गए अभियान के तहत अब तक 12 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटा चुकी है।