newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

63 साल के हुए मुकेश अंबानी, जानें उनकी कुछ अनसुनी बातें

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी आज अपना 63 वां जन्मदिन मना रहे हैं।

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी आज अपना 63 वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 19 अप्रैल 1957 को यमन में हुआ था। उनके पिता का नाम धीरूभाई अंबानी है। मुकेश ने नीता अंबानी से शादी 1985 में की थी। वह इस समय रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन हैं।

आज उनका नाम दुनिया के सबसे अमीर आदमियों में शामिल है। लेकिन क्या आपको पता है मुकेश अंबानी को अपना जन्मदिन मानना पसंद नहीं है। तो आईए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ अनसुनी बातें।

Mukesh Ambani

क्या आपको पता है सफल उद्योगपतियों में से एक मुकेश अंबानी आज भी नर्वस होते हैं, वो लोगों के सामने कुछ बात करने से डरते हैं। उन्हें लोगों के सामने अपनी बात रखने में झिझक होती है।

क्या आपको पता है कि मुकेश अंबानी को अपना जन्मदिन मनाना बिल्कुल पसंद नहीं है। उन्होंने आज तक सिर्फ अपना 50वां जन्मदिन परिवार के लाख कहने के बाद मनाया है। इसके अलावा उन्होंने आज तक अपना जन्मदिन कभी नहीं मनाया।

क्या आपको पता है कि इतने बड़े बिजनेस मैन होने के बावजूद वो शराब को कभी हाथ नहीं लगाते न ही कभी मांस मछली का सेवन करते हैं। उनको किसी पार्टी या समारोह में शराब पीते जरूर देखा होगा लेकिन सच ये है कि वो शराब नहीं पीते।

Isha with mukesh ambani
देश के सबसे अमीर बिजनेस मैन गुजराती है लेकिन उनको खाने में साउथ इंडियन फूड बहुत पसंद है। मुंबई के माटुंगा स्थित मैसूर कैफे का इडली-सांभर उनका फेवरिट है और वह वहां आज भी जाते रहते हैं।