दुनिया के चौथे सबसे रईस आदमी मुकेश अंबानी, 80 बिलियन डॉलर हुई संपत्ति

मुकेश अंबानी चौथे सबसे रईस शख्स बन गए हैं। वो फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट को पछाड़ कर अब दुनिया के चौथे सबसे रईस शख्स बन गए हैं।

Avatar Written by: August 8, 2020 4:16 pm

नई दिल्ली। मुकेश अंबानी चौथे सबसे रईस शख्स बन गए हैं। वो फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट को पछाड़ कर अब दुनिया के चौथे सबसे रईस शख्स बन गए हैं। इस सूची में मुकेश अंबानी से ऊपर केवल फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग, माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स और अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस हैं।

इतनी हुई संपत्ति

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की रियल टाइम नेटवर्थ के अनुसार, अंबानी की संपत्ति 80.6 अरब डॉलर यानी करीब 6.03 लाख करोड़ रुपये हो गई है। इस साल उनकी संपत्ति में 22 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। उन्होंने जियो प्लेटफॉर्म्स में विनिवेश की प्रक्रिया शुरू की और 1.5 लाख करोड़ से ज्यादा का फंड इकत्रित किया। जियो को वैश्विक स्तर पर लगातार निवेश मिलने से इनकी संपत्ति में इजाफा हुआ है। इसके साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज कर्जमुक्त भी हो चुकी है। इन कारकों की वजह से उनकी दौलत बढ़ी है।

mukesh ambani

अंबानी से आगे फेसबुक फाउंडर मार्क जकरबर्ग

मुकेश अंबानी से आगे फेसबुक के फाउंडर मार्क जकरबर्ग हैं। मार्क अभी तीसरे सबसे अमीर शख्स हैं। वहीं, माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर रहे बिल गेट्स दूसरे स्थान पर जबकि अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस पहले स्थान पर हैं। ताजा रैंकिंग में मुकेश अंबानी ने एलवीएमएच के बर्नार्ड अर्नोल्ट एंड फैमिली को पछाड़ा है। बर्नार्ड अर्नोल्ट की रैंकिंग 5वीं है जबकि बर्कशायर हैथवे के वारेन बफे छठे स्थान पर हैं।

Latest