newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mukesh Ambani B’Day: मुकेश अंबानी का जन्मदिन आज, जानिए उनके विश्व के अमीरों की सूची में शामिल होने की कहानी

Mukesh Ambani B’Day: मुकेश अंबानी ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई शहर के हिल ग्रेंज हाई स्कूल से हासिल की। ग्रेजुएशन की पढ़ाई केमिकल इंजीनियरिंग विषय में मुंबई के रसायन प्रौद्योगिकी संस्थान से पूरी की। इसके बाद आगे की पढ़ाई करने के लिए इन्होंने अमेरिका के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में एडमीशन लिया था।

नई दिल्ली। देश के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में शामिल मुकेश अंबानी न केवल भारत के बल्कि विश्व के भी सबसे शक्तिशाली व्यापारियों में से एक हैं। इस वक्त ये रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी के रूप में कार्यरत हैं, जो विश्व की सबसे प्रसिद्ध कंपनियों में से एक हैं। अंबानी की संपत्ति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इनकी कुल संपत्ति से 20 दिनों तक भारत सरकार हमारे देश को चलाने का खर्चा उठा सकती है। मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी कई तरह की चैरिटी से भी जुड़े हुए हैं। मुकेश अंबानी के बेटी और बेटे भी अब इनका व्यवसाय संभालने लगे हैं। मुकेश अंबानी का जन्म वर्ष 1957 में यमन कंट्री के एडन सिटी में हुआ था। मुकेश अंबानी ने लगभग 27 साल पहले नीता अंबानी से विवाह किया था, जो अब उनकी बिजनेस पार्टनर भी हैं। मुकेश अंबानी ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई शहर के हिल ग्रेंज हाई स्कूल से हासिल की। ग्रेजुएशन की पढ़ाई केमिकल इंजीनियरिंग विषय में मुंबई के रसायन प्रौद्योगिकी संस्थान से पूरी की। इसके बाद आगे की पढ़ाई करने के लिए इन्होंने अमेरिका के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में एडमीशन लिया था। हालांकि, ये पढ़ाई पूरी किए बिना ही मुकेश भारत वापस आ गए और 18 वर्ष की आयु में ही अपने पिता का बिजनेस ज्वाइन कर लिया था।

मुकेश अंबानी के पिता धीरू भाई अंबानी की मृत्यु के बाद उनका व्यापार का बंटवारा उनके दो बेटों के बीच हो गया था। उसके बाद से मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी अपना-अपना व्यापार अगल-अलग संभाल रहे हैं। भारत लौटने के बाद मुकेश अपने पिता के साथ मिलकर रिलायंस कंपनी का कार्य संभालने लगे और धीरे-धीरे इनकी कंपनी ने एनर्जी, पेट्रोकेमिकल्स, टेक्सटाइल्स, नेचुरल रिसोर्सेज, टेक्सटाइल्स और टेलीकम्युनिकशन्स के क्षेत्र में भी अपने पैर पसार लिए। आम तौर पर मुकेश अंबानी साधारण सी सफेद शर्ट और काली पैंट पहना पसंद करते हैं। हॉकी के शौकीन मुकेश के काफी शर्मीले स्वभाव के व्यक्ति हैं और उन्हें पब्लिक स्पीकिंग से काफी डर लगता हैं। उन्हें  फिल्में देखने का काफी शौक है और इसी शौक के चलते उन्होंने अपने घर में एक थिएटर भी बनवा रखा है, जिसमें वो हर हफ्ते कम से कम तीन फिल्में जरूर देखते हैं।

मुकेश अंबानी भारत के अकेले ऐसे व्यापारी हैं, जिन्हें सरकार द्वारा जेड सिक्योरिटी प्रदान की गई है। भारत के कुल कर राजस्व का 5% टैक्स मुकेश अंबानी की कंपनी द्वारा ही भरा जाता है। यही नहीं, हमारे देश में कई पॉपुलर बिजनेसमैन जैसे आदी गोदरेज, आनंद महिंद्रा और आनंद जैन, किसी समय में इनके स्कूल मेट हुआ करते थे और आज भी इनकी दोस्ती बनी हुई है।