Petrol-Diesel Price: महीने के पहले दिन फिर भड़के पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है नई कीमत
Petrol-Diesel Price: बीते सितंबर महीने की बात करें तो 28 तारीख को पेट्रोल जहां 20 पैसे महंगा हुआ था वहीं डीजल की कीमत भी 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। सितंबर महीने के आखिरी दिनों में तेल उत्पादों की कीमत में हुई बढ़ोतरी का सिलसिला अभी भी जारी है।
नई दिल्ली। दिवाली से पहले पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत ने लोगों का बजट बिगाड़ दिया है। नवंबर महीने के पहले दिन भी सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल (Petrol-diesel) की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली के बाजार (Delhi Market) में सोमवार को इंडियन ऑयल (IOC) के पंप पर पेट्रोल और डीजल के दाम 35 पैसे बढ़ गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद जहां पेट्रोल की कीमत बढ़कर 109.69 रुपये प्रति लीटर तो वहीं डीजल की कीमत 98.42 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
27 दिनों में 8.50 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल
बीते सितंबर महीने की बात करें तो 28 तारीख को पेट्रोल जहां 20 पैसे महंगा हुआ था वहीं डीजल की कीमत भी 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। सितंबर महीने के आखिरी दिनों में तेल उत्पादों की कीमत में हुई बढ़ोतरी का सिलसिला अभी भी जारी है। हालांकि कुछ दिन बीच में इस बढ़ोतरी में विराम लगा लेकिन रूक-रूक कर आई तेजी के बाद 27 दिनों में ही पेट्रोल की कीमतों 8.50 रुपये प्रति लीटर बढ़ गई।
आज कुछ इस प्रकार है पेट्रोल और डीज़ल के दाम
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये/लीटर | डीजल रुपये/लीटर |
दिल्ली | 109.69 | 98.42 |
मुंबई | 115.50 | 106.62 |
चेन्नै | 106.35 | 102.59 |
कोलकाता | 110.15 | 101.56 |
भोपाल | 118.46 | 107.90 |
रांची | 103.86 | 103.83 |
बेंगलुरु | 113.56 | 104.50 |
पटना | 113.45 | 105.07 |
चंडीगढ़ | 105.59 | 98.16 |
लखनऊ | 106.61 | 98.91 |
नोएडा | 106.85 | 99.12 |
हर दिन होता है तेल की कीमत में बदलाव
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमत में प्रतिदिन बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा कर इनकी कीमत तय करती है। हर दिन सुबह इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी तेल कंपनियां अलग-अलग शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।
जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत
तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे तेल उत्पादों की कीमतों में बदलाव करती है जिसे आप घर बैठे-बैठे भी SMS के जरीए जान सकते हैं(How to check diesel petrol price daily)। इसके लिए इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज कर diesel-petrol की कीमत जान सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।