newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

शेयर बाजार में आई गिरावट, लाल निशान पर सेंसेक्स निफ्टी

शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला।

नई दिल्ली। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स की शुरुआत 449.34 अंक यानी 0.41 फीसदी की गिरावट के साथ 31413.74 के स्तर पर हुई। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 122.55 अंक यानी 1.32 फीसदी की गिरावट के साथ 9191.35 के स्तर पर खुला।

BSE

शुक्रवार सुबह 10:05 पर सेंसेक्स 400.69 अंक गिरकर 31462.39 के स्तर पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी 106.05 अंक गिरकर 9207.85 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

Sensex

वहीं गुरूवार को विदेशी बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों से शेयर बाजार की शुरूआत तेजी के साथ हुई थी। सेंसेक्स करीब 267 अंकों की बढ़त के साथ 31646 पर खुला और निफ्टी भी 50 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था।

sensex

सुबह 9.38 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 148.91 अंकों यानी 0.47 फीसदी की तेजी के साथ 31528.46 पर जबकि निफटी 52.65 अंकों यानी 0.57 फीसदी की तेजी के साथ 9239.95 पर कारोबार कर रहा था।