Vikram Kirloskar passed away: टोयोटा कंपनी का फेस कहे जाने वाले विक्रम किर्लोस्कर का हुआ निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

Vikram Kirloskar passed away: विक्रम किर्लोस्कर के निधन की खबर की जानकारी खुद टोयोटा कंपनी ने आधिकारिक सोशल मीडिया के जरिए दी हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए लिखा- 29 नवंबर 2022 को टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस चेयरमैन विक्रम किर्लोस्कर का निधन हो गया है

Avatar Written by: November 30, 2022 10:08 am

नई दिल्ली। बिजनेस जगत से एक दुख भरी खबर सामने आ रही है। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर प्राइवेट लिमिटेड के वाइस चेयरमैन विक्रम किर्लोस्कर अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। बिजनेसमैन का कल निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मौत की वजह हार्ट अटैक को बताया जा रहा हैं। बता दें कि विक्रम किर्लोस्कर को टोयोटा कंपनी का फेस माना गया है। वो कंपनी की आत्मा थे जो अब शांत हो चुकी हैं। खबर सामने आने के बाद उनके चाहने वाले शोक व्यक्त कर रहे हैं। विक्रम के निधन को ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की सबसे बड़ी क्षति माना जा रहा है।

कंपनी के लिए बड़ी क्षति

विक्रम किर्लोस्कर के निधन की खबर की जानकारी खुद टोयोटा कंपनी ने आधिकारिक सोशल मीडिया के जरिए दी हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए लिखा- 29 नवंबर 2022 को टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस चेयरमैन विक्रम किर्लोस्कर का निधन हो गया है। इस सबसे हम सब बहुत दुखी हैं। इस दुख की घड़ी में हम आप सबसे उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने का निवेदन करते हैं। ट्वीट में ये भी जानकारी दी गई कि वाइस चेयरमैन का अंतिम संस्कार आज  हेब्बल श्मशान घाट पर होगा।

उद्योग निकाय भारतीय परिसंघ के अध्यक्ष भी रहे थे विक्रम

बता दें कि विक्रम एस. किर्लोस्कर 1888 में शुरू हुए किर्लोस्कर समूह के चौथी पीढ़ी के सदस्य थे। किर्लोस्कर समूह पंप, इंजन और कंप्रेसर और अन्य संबंधित पार्ट बनाते थे। विक्रम 2019-20 के वक्त उद्योग निकाय भारतीय परिसंघ के अध्यक्ष भी रहे थे, साथ ही वो किर्लोस्कर सिस्टम्स लिमिटेड के  मैनेजिंग डायरेक्टर भी थे। परिवार की बात करें तो विक्रम के परिवार में उनकी पत्नी गीतांजलि और बेटी मानसी हैं। आखिरी बार विक्रम को  25 नवंबर को हुए Toyota Innova HyCross के इवेंट में देखा गया था, जो मुंबई में हुआ था। उस वक्त बिजनेसमैन स्वास्थ्य नजर आए थे।