newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Anand Mahindra: ट्विटर यूजर ने आनंद महिंद्रा से पूछा- आप NRI हैं?, तो उन्होंने दिया दिल छू लेने वाला जवाब

Anand Mahindra: सोशल मीडिया में आनंद महिंद्रा के एक यूजर को दिया गया जवाब वायरल हो रहा है। महिंद्रा की यह पोस्ट 4 जुलाई को अमेरिका में हुए समारोह के दौरान की है।

नई दिल्ली। जाने-माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा (M&M Chairman Anand Mahindra) भारत के उन चुनिंदा शख्सियतों में से एक है, जो अपने देश के प्रति अटूट प्रेम और अपनी गजब के सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए जाने जाते हैं। सोशल मीडिया में आए दिन उद्योगपति आंनद महिंद्रा हमेशा छाए रहते हैं। आनंद महिंद्रा कभी सोशल मीडिया में यूजर्स को दिए गए जवाब के लिए तो कभी खुद की लाजवाब पोस्ट के लिए हमेशा ही एक सकारात्मक रुप से चर्चा का विषय बने रहते हैं। इन सब के बाद अब सोशल मीडिया में आनंद महिंद्रा के एक यूजर को दिया गया जवाब वायरल हो रहा है। महिंद्रा की यह पोस्ट 4 जुलाई को अमेरिका में हुए समारोह के दौरान की है।


मैं NRI नहीं HRI हूं- आनंद महिंद्रा

आनंद महिंद्रा ने बीते 4 जुलाई को अमेरिका में हुए एक समारोह में शामिल हुए थे। जिसके बाद उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- ‘मैनहट्टन 4 जुलाई स्काईलाइन।’ उनके दूसरे ट्वीट भी एक वीडियो शेयर की जिसमें मैनहट्टन में सेलेब्रेशन दिखाई दे रहा है। आनंद महिंद्रा के द्वारा मैनहट्टन की साझा की गई इन तस्वीरों को देख कर एक ट्विटर यूजर ने उनसे पूछते हुए लिखा कि “Are you an NRI?” सवाल था कि क्या आप एनआरआई हैं? इसके बाद आंनद महिंद्रा ने ऐसा जवाब दिया, जो कि सोशल मीडिया में वायरल हो गया। ट्विटर यूजर के क्या आप एनआरआई है? के सवाल का जवाब देते हुए महिंद्रा ने कहा- मैं एक HRI हूं। Heart (always) resident in India, यानी कि दिल (हमेशा) भारत का निवासी। इसका मतलब था कि आनंद महिंद्रा ने खुद को NRI बताने के बजाय HRI कहा और उन्होंने शानदार तरीके से ट्विटर यूजर को HRI का मलतब भी बताया।


जैसे ही आनंद महिंद्रा ने ट्विटर यूजर को एचआरआई वाला जवाब दिया, तो इसके तुरंत बाद उनका यह रिप्लाई सोशल मीडिया में छा गया। बता दें कि 4 जुलाई के दिन को अमेरिकन लोग स्वतंत्रता दिवस के रुप में मनाते हैं। आनंद महिंद्रा के पोस्ट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन दिन वे भी अमेरिका में ही मौजूद थे। उनके इस जवाब के बाद लोगों ने भी आनंद महिंद्र को भरपूर प्यार दिया।

&

;