नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) के दैनिक मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। मंगलवार को कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों में एक बार फिर बड़ी गिरावट आई है। पिछले 24 घंटों में की बात करें तो, देश में कोविड-19 के 16,375 नए मामले (New Corona Case) सामने आए हैं, जबकि 201 मरीजों ने अपनी जान गवाई है। ये देश में पिछले छह महीने में एक दिन में सामने आए सबसे कम नए मामले हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (Union Health Ministry) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 16,375 नए मामले सामने आए है। जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 1,03,56,845 हो गई है। वहीं 201 मरीजों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 1,49,850 हो गई है। वहीं देश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 2,31,036 हैं। साथ ही कुल रिकवरी की संख्या 99,75,958 है।
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 16,375 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,03,56,845 हुई।
201 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,49,850 हुई।
देश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 2,31,036 और कुल रिकवरी की संख्या 99,75,958 है। pic.twitter.com/xNPvSlrevv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 5, 2021
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण ने बताया कि, भारत में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार घट रही है अब यह 2,31,036 है। रिकवरी रेट बढ़कर 96.32% हो गया है।
वहीं भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, भारत में कल (4 जनवरी) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 17,65,31,997 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 8,96,236 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं।
भारत में कल (4 जनवरी) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 17,65,31,997 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 8,96,236 सैंपल कल टेस्ट किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) #COVID19 pic.twitter.com/SMOYDcuryR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 5, 2021