देश में पिछले 24 घंटों में 22,752 नए कोरोना केस, 482 लोगों की मौत

इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 7,42,417 हो गई है। जिनमें से 2,64,944 सक्रिय मामले हैं, 4,56,831 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 20,642 लोगों की मौत हो चुकी है।

Avatar Written by: July 8, 2020 10:19 am
hospital corona

नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती ही जा रही है। बुधवार यानी 8 जुलाई को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 22,752 नए मामले सामने आए हैं और 482 लोगों की मौत हुई है।

corona india

इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 7,42,417 हो गई है। जिनमें से 2,64,944 सक्रिय मामले हैं, 4,56,831 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 20,642 लोगों की मौत हो चुकी है।

केंद्र सरकार ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि भारत, प्रति 10 लाख आबादी पर सबसे कम कोरोनावायरस मामलों और मौतों वाले देशों में से एक है। यहां रिकवरी दर 61 प्रतिशत से अधिक हो गई है।

delhi corona

बता दें कि पिछले 24 घंटे में देशभर में 2,62,679 (दो लाख 62 हजार, 679) कोरोना के सैंपल टेस्ट हो गए हैं। अब तक कुल 1,04,73,771 (एक करोड़, चार लाख, 73 हजार, 771) सैंपल टेस्ट हो गए हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर)ने इसकी जानकारी दी है।

महाराष्ट्र में एक दिन में 5,134 से अधिक मामले और 224 मौतें सामने आईं। यहां कुल 2,11,987 मामले और 9,250 मौतें हो चुकी हैं। तमिलनाडु 1,18,594 मामलों और 1,636 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 2,008 नए मामले आए और 50 मौतें दर्ज हुईं। कुल 1,02,831 मामलों और 3,165 मौतों के साथ यह तीसरे नंबर पर है। शहर में ठीक हुए मरीजों की संख्या सक्रिय मामलों से लगभग तीन गुनी है।

Tamil Naidu Corona

10 हजार से अधिक मामलों वाले राज्यों में गुजरात (37,550), उत्तर प्रदेश (29,968), राजस्थान (21,404), मध्य प्रदेश (15,627), पश्चिम बंगाल (23,837), हरियाणा (17,999), कर्नाटक (26,815), आंध्र प्रदेश (21,197), तेलंगाना (27,612) और बिहार (12,570) हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, वैश्विक स्तर पर मामलों की कुल संख्या 11.7 मिलियन यानी 1.17 करोड़ से अधिक हो गई है। वहीं मौतें 5.43 लाख से अधिक हो चुकी हैं।