यूपी के लोगों की मदद के लिए दिल्ली में स्थित है उत्तर प्रदेश भवन में कंट्रोल रूम

इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से प्रदेश की 60,000 से अधिक ग्राम पंचायतों से संवाद स्थापित किया जा रहा है।

Avatar Written by: March 27, 2020 2:06 pm
yogi-adityanath

नई दिल्ली। लॉकडाउन के दौरान दिल्ली में फंसे उत्तर प्रदेश के लोगों की मदद के लिए यहां स्थित उप्र भवन में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। यह चौबीसों घंटे काम करेगा। कंट्रोल रूम के जरिए जरूरतमंदों को हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया गया है। उत्तर प्रदेश के स्थानीय आयुक्त प्रभात कुमार सारंगी ने बताया कि कोरोनावायरस के कारण हुए लॉकडाउन से उत्पन्न परिस्थितियों की वजह से नई दिल्ली स्थित उत्तर प्रदेश भवन में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है, जो 24 घंटे काम करेगा।

yogi-adityanath
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के निवासियों, जिन्हें किसी भी प्रकार की समस्या है तो वह उत्तर प्रदेश भवन कंट्रोल रूम में दूरभाष संख्या – 011-26110151 से 26110155 और मोबाइल संख्या – 9313434088 पर सम्पर्क कर सकते हैं। प्रभात कुमार ने बताया है कि लोग व्हाटसएप कर अपनी समस्या से अवगत करा सकते हैं।

YOGI TWEET CORONA

इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से प्रदेश की 60,000 से अधिक ग्राम पंचायतों से संवाद स्थापित किया जा रहा है। सभी ग्राम पंचायतों में कोरोना से बचाव एवं इलाज की जानकारी देने के साथ ही, ग्राम पंचायतों में इससे जुड़ी जानकारी प्राप्त करने की कार्यवाही की जा रही है।

YOGI TWEET CORONA VARANASI

एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि, वाराणसी सहित प्रदेश के विभिन्न तीर्थ स्थानों पर फंसे अन्य राज्यों यथा गुजरात आदि के तीर्थ यात्रियों के लिए भी भोजन व सुरक्षा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के लिए संबंधित अधिकारियों को यथोचित निर्देश दिए हैं।