newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

96 हजार से अधिक हुए देश में कोरोना के मरीज, 3,029 लोगों की हुई मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस महामारी से अभीतक 36 हजार 824 लोग ठीक हुए हैं। वहीं पिछले24 घंटों में भारत में COVID19 के 5,242 मामले सामने आए हैं।

नई दिल्ली। कोरोना का कोहराम पूरी दुनिया में बढ़ता ही जा रहा है। भारत की बात करें तो सोमवार सुबह तक कोरोना संक्रमण के मामलों ने 96 हजार के पार चला गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में अबतक कोरोना के मरीजों की संख्या 96,169 हो गई है। इसके अलावा इस जानलेवा बीमारी से 3,029 लोगों की मौत हुई है।

Corona Doctors

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस महामारी से अभी तक 36 हजार 824 लोग ठीक हुए हैं। वहीं पिछले24 घंटों में भारत में COVID19 के 5,242 मामले सामने आए हैं। ये आंकड़ा अब तक की सबसे बड़ी बढ़त है, 157मौतें हुई हैं।

Corona nanomaterial

महाराष्ट्र में कोरोना का कोहराम सबसे ज्यादा है। यहां मरीजों की संख्या 33 हजार के पार पहुंच गई है। मरने वालें लोगें की तादाद भी 1198 तक जा पहुंची है।। वहीं, गुजरात में कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा 11 हजार 379 तक जा पहुंचा है, जबकि मरने वालों की तादाद 659 है। तमिलनाडु में भी तेजी से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। अब तक यहां 11 हजार 224 केस की पुष्टि हुई है, जिसमें 78 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, दिल्ली में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 10 हजार को पार कर गया है। मंत्रालय के अपडेट के मुताबिक, दिल्ली में कुल मरीजों की संख्या 10 हजार 54 है, जिसमें 160 लोगों की मौत हो चुकी है।

Coronavirus

इसके अलावा उत्तर प्रदेश की बात करें तो उत्तर प्रदेश में भी कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। अब यहां मरीजों की संख्या 4259 हो गई है, जिसमें 238 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं राजस्थान में अब तक 5 हजार 202 कंफर्म केस सामने आ चुके हैं, जिसमें 131 लोगों की मौत हो चुकी। मध्य प्रदेश में अब तक 4977 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 248 लोगों की मौत हो चुकी है।