newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कोरोना की रफ्तार ने मचाया कोहराम, एक दिन में आए 8 हजार के करीब नए मामले

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कोरोना वायरस संक्रमण घातक होता जा रहा है। कोरोना वायरस के चलते अब तक दिल्ली में 316 लोगों की मौत हो गई है।

नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस ने लोगों को अपने चपेट में लेने की रफ्तार को बढ़ा दिया है। हर रोज नए मामले सामने आने की संख्या के रिकॉर्ड टूट रहे हैं। शनिवार की सुबह स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने आंकड़ें जारी करते हुए बताया कि, देश में पिछले 24घंटों में COVID19 के सर्वाधिक 7,964 मामले सामने आए हैं और265 मौतें हुई।

Coronavirus china

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि, देश में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 1,73,763 हो गई है। वहीं इस महामारी से मरने वालों की संख्या 4,971 तक पहुंच गई है। हालांकि राहत की बात ये है कि इस जानलेवा बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या 82,370 है।

Corona Test Kanpur

वहीं उत्तर प्रदेश में बढ़ते कोरोना संकट के बीच हर दिन 10 हजार कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने इस बात की जानकारी दी है। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या 2,842 हो गई है। कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4,244 हो गई है. राज्य में कोरोना से अब तक 198 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,248 हो गई है।

srilanka corona virus

इसके अलावा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कोरोना वायरस संक्रमण घातक होता जा रहा है। कोरोना वायरस के चलते अब तक दिल्ली में 316 लोगों की मौत हो गई है। राजधानी में 16,281 लोग कोरोना संक्रमित हो गए हैं, वहीं इलाज के बाद ठीक हो चुके मरीजों की संख्या 7,495 है।