newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या पहुंची 63 हजार के करीब, 2109 लोगों की गई जान

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना महामारी से 19358 लोग इलाज के बाद ठीक भी हुए हैं। बता दें कि देश में पिछले 24 घंटे में 3,277 नए मामले सामने आए जबकि 128 मौतों की पुष्टि हुई है।

नई दिल्ली। कोरोना संकट से पूरी दुनिया त्रस्त है, इसके मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार सुबह तक देशभर में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 63 हजार के करीब पहुंच गया। स्वास्थ्य मंत्रालय की जानकारी के मुताबिक देशभर में कोरोना के 62,939 मरीज हो चुके हैं। वहीं इस वायरस से मरने वालों की संख्या 2109 हो गई है।

Corona Test Kanpur

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना महामारी से 19358 लोग इलाज के बाद ठीक भी हुए हैं। बता दें कि देश में पिछले 24 घंटे में 3,277 नए मामले सामने आए जबकि 128 मौतों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा कोरोना मरीज इलाज के बाद 1511 ठीक हुए हैं।

india Corona case

राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की तादाद अब 20228 हो गई है। शनिवार देर रात तक 24 घंटे में 1165 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं, 48 लोगों की सिर्फ एक दिन में जान गई है। मुंबई की बात करें तो एक दिन में 722 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं, 27 लोगों ने एक दिन में सिर्फ मुंबई में कोरोना से लड़ते हुए जान गंवाई है। मुंबई के सबसे बड़ी झुग्गी धारावी में कोरोना संक्रमण 833 लोगों तक फैल गया है।

इसके अलावा बिहार में कोरोनो के मरीजों की संख्या 611 हो गई है।