newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

दुनियाभर में कोरोना के कुल मामले दो करोड़ के पार, भारत में आ रहे हैं सबसे ज्यादा नए केस

दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना मामलों में सबसे आगे अमेरिका है। अमेरिका में अब तक 5,199,444 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं, जिसमें से 2,664,701 लोग ठीक हो चुके हैं।

नई दिल्ली। सोमवार तक पूरी दुनिया में कोरोना के कुल मामलों की संख्या दो करोड़ के पार हो गई है। इस पूरे आंकड़े में भारत अब एक दिन में आने वाले नए मामलों में सबसे आगे खड़ा है। बता दें कि भारत में अब रोजाना 60 हजार से अधिक केस सामने आ रहे हैं। जोकि दुनिया के किसी भी अन्य देश की तुलना में सबसे अधिक है।

Corona

वर्ल्डोमीटर के अनुसार, विश्व में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 20,0,23,016 पहुंच गया। अब तक कुल मौतें 733,973 हो चुकी हैं। वैश्विक स्तर पर पिछले 24 घंटे में करीब तीन लाख नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, बीमारी से ठीक होने वालों की भी संख्या तेजी से बढ़ रही है। अभी तक 12,897,813 लोग ठीक हो चुके हैं।

France Corona pic

दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना मामलों में सबसे आगे अमेरिका है। अमेरिका में अब तक 5,199,444 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं, जिसमें से 2,664,701 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा, 2,369,126 लोगों का इलाज जारी है। वहीं, सबसे ज्यादा मौतें भी अमेरिका में ही हुई हैं। यहां अब तक 165,617 लोग वायरस की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं।

सबसे ज्यादा संख्या के मामलों में दूसरे नंबर पर ब्राजील है, जहां पर 3,035,582 कुल मामले हैं। इसमें से 2,118,460 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 815,986 लोगों का इलाज चल रहा है। देश में कुल 101,136 लोगों की मौत हुई है। वहीं, तीसरे नंबर पर भारत है, जहां पर कुल मामलों की संख्या 2,214,137 है। भारत में अब तक 44,466 लोगों की मौत हुई है।

Kids corona

वहीं संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रविवार को कोविड-19 के 225 नए मामले सामने आए, जिसके बाद देश में कुल मामलों की संख्या 62,525 हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि संक्रमण से जूझ रहे कई नागरिकों की हालत स्थिर स्थिति में हैं और उनका उपचार चल रहा है।

मंत्रालय के अनुसार, यूएई में और 323 मरीज इस संक्रमण से उबर गए हैं, जिससे यहां अब तक ठीक हुए लोगों की कुल संख्या 56,568 हो गई है। वहीं एक और नई मौत की पुष्टि के साथ देश की संक्रमण से हुई मौतों की संख्या 357 हो गई। गौरतलब है कि कोविड-19 मामलों की जानकारी देने वाला संयुक्त अरब अमीरात पहला खाड़ी देश था।