कोरोना की रफ्तार के बीच अच्छी खबर : ठीक होने वालों की संख्या हुई एक लाख से अधिक

जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 1,39,485 सैंपल का परीक्षण किया गया है। इस प्रकार अब तक जांचे गए सैंपलों की कुल संख्या 42,42,718 हो गई है।

Avatar Written by: June 5, 2020 8:32 am
corona

नई दिल्ली। कोरोना के मामले जिस तरह से तेजी के साथ बढ़ रहे हैं, उससे जरूर माथे पर लकीरें खिंच सकती है लेकिन इन सबके बीच एक अच्छी खबर ये है कि इस महामारी से भारत में ठीक होने वालों की संख्या एक लाख से अधिक हो चुकी है। बता दें कि इस जानलेवा बीमारी से जिंदगी की जंग जीत चुके लोगों की संख्या बढ़कर 1,04,107 हो गई है।

corona test

इतना ही नहीं, देश में कोरोना के खिलाफ जो रिकवरी रेट है वो भी बढ़ा है। गुरुवार को भारत की रिकवरी रेट 47.99% रही। भारत में फिलहाल कोरोना के 1,06,637 एक्टिव केस हैं।

अगर इसकी तुलना दुनिया के बाकी देशों के मुकाबले करें तो भारत में रिकवरी रेट लोगों कि चिंताएं कम करता है। गौरतलब है कि परीक्षण करने को लेकर आईसीएमआर ने संक्रमित व्यक्तियों में कोरोना वायरस का पता लगाने के लिए परीक्षण क्षमता एक बार फिर बढ़ा दी है। अब देश में सरकारी लैब्स की संख्या बढ़ाकर 498 कर दी गई है।

पिछले 24 घंटों में कोरोना टेस्ट करने वाली प्राइवेट लैब्स को बढ़ाकर 212 कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 1,39,485 सैंपल का परीक्षण किया गया है। इस प्रकार अब तक जांचे गए सैंपलों की कुल संख्या 42,42,718 हो गई है। आपको बता दें कि वायरस का सबसे ज्यादा कहर मुंबई, दिल्ली और महाराष्ट्र में है।

Corona Test

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 122 मरीजों की मौत हो गई। महाराष्ट्र में सर्वाधिक 74860 केस हैं। राज्य में अबतक 2587 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। दिल्ली में भी एक दिन में 1500 से ज्यादा नए मरीज सामने आए हैं। देश में कोरोना की वजह से अब तक 6 हजार से भी ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।