नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के दैनिक मामलों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटों में की बात करें तो, एक बार फिर 20 हजार से कम नए मामले सामने आए हैं। जो राहत की बात है। देश में कोविड-19 के 18,139 नए मामले (New Corona Case) सामने आए हैं, जबकि 234 मरीजों ने अपनी जान गवाई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18,139 नए मामले सामने आए है। जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 1,04,13,417 हो गई है। वहीं 234 मरीजों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 1,50,570 हो गई है। वहीं अब एक्टिव केस 2,25,449 हैं। साथ ही कुल रिकवरी की संख्या 1,00,37,398 है।
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 18,139 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,04,13,417 हुई।
234 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,50,570 हुई।
देश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 2,25,449 और कुल रिकवरी की संख्या 1,00,37,398 है। #COVID19 pic.twitter.com/1TK41uoThA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 8, 2021
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने जानकारी दी है कि भारत में कल (7 जनवरी) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 17,93,36,364 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 9,35,369 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं।
भारत में कल (7 जनवरी) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 17,93,36,364 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 9,35,369 सैंपल कल टेस्ट किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) #COVID19 pic.twitter.com/zybYtg3bW5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 8, 2021
मिजोरम सरकार के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने बताया कि वहां, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3 नए मामले सामने आए। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 4,259 है जिसमें 79 सक्रिय मामले, 4,172 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 8 मौतें शामिल हैं।
मिज़ोरम में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3 नए मामले सामने आए। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 4,259 है जिसमें 79 सक्रिय मामले, 4,172 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 8 मौतें शामिल हैं: सूचना और जनसंपर्क विभाग, मिज़ोरम सरकार #COVID19 pic.twitter.com/AMGK6FLvm1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 8, 2021