नई दिल्ली। देश में एक बार फिर कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामलों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। रोज 40 हजार से ज्यादा केस आ रहे है। इसके साथ ही मरने वालों के आंकड़े भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को भी कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 41,810 नए मामले (New Cases of Corona) सामने आए है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 93,92,920 हो गई है। सरकार के तमाम दावे और रणनीति फेल होती नजर आ रही है।
पिछले 24 घंटों में कोरोना से 496 लोगों की मौत हुई जिससे मरने वालों का कुल आंकड़ा 1,36,696 हो गया है। कुल एक्टिव केस 4,53,956 हो गए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटों में 42,298 लोगों के डिस्चार्ज होने के साथ कुल डिस्चार्ज हुए लोगों की संख्या 88,02,267 है।
भारत में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के 41,810 नए मामले आने के बाद कुल मामलों की संख्या 93,92,920 हो गई है। 496 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,36,696 हुई।
कुल सक्रिय मामले 4,53,956 हो गई है। 42,298 नए डिस्चार्ज मामलों के बाद कुल ठीक हुए मामलों की संख्या 88,02,267 हुई। pic.twitter.com/ZP3FCNxOvy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 29, 2020
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक 28 नवंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 13,95,03,803 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 12,83,449 सैंपल कल टेस्ट किए गए है।
कल (28 नवंबर) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 13,95,03,803 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 12,83,449 सैंपल कल टेस्ट किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) #COVID19 pic.twitter.com/6YvYOtxznH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 29, 2020
मिज़ोरम सरकार के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने बताया कि वहां पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 16 नए मामले सामने आए। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 3,822 है जिसमें 392 सक्रिय मामले, 3,425 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 5 मौतें शामिल हैं।
22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस की मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से भी कम है: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय #COVID19 pic.twitter.com/MOQ2x1UVQn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 29, 2020
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस की मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से भी कम है।
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली में 4,998 नए कोविड-19 मामले, 6,512 रिकवरी और 89 मौतें दर्ज़ की गई हैं।
कुल मामले 5,61,742 हो गए हैं जिसमें 5,16,166 रिकवरी, 8,998 मौतें और 36,578 सक्रिय मामले शामिल हैं। pic.twitter.com/QMl9VKiETW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 28, 2020
दिल्ली में कोरोना का सितम
वहीं, देश की राजधानी दिल्ली के बारे में बात करें तो वहां पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4,998 नए मामले सामने आए है। इसके साथ कुल संक्रमण के मामले 5,61,742 हो गए हैं। वहीं 89 लोगों की मौत हो गई है इसके साथ मरने वालों के कुल आंकड़ें 8,998 हो गई है। वहीं 6,512 लोगों की रिकवरी हुई है। साथ ही 36,578 सक्रिय मामले शामिल हैं।