नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि देश में पहले के मुकाबले कोरोना के दैनिक मामलों में कमी देखने को जरूर मिल रही है, जो कि एक राहत की खबर है। वहीं पिछले 24 घंटों में की बात करें तो, देश में कोविड-19 के 30,254 नए मामले (New Corona Case) सामने आए हैं। जबकि 391 मरीजों ने अपनी जान गवाई है। शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 30,254 नए मामले सामने आए है। जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 98,57,029 हो गई है। वहीं 391 मरीजों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 1,43,019 हो गई है। वहीं अब एक्टिव केस 3,56,546 हैं। 33,136 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 93,57,464 हो गई है।
भारत में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 30,254 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 98,57,029 हुई। 391 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,43,019 हुई।
देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 3,56,546 है। 33,136 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 93,57,464 हुई। pic.twitter.com/Gwwto5wltO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 13, 2020
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने बताया कि 12 दिसंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 15,37,11,833 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 10,14,434 सैंपल कल टेस्ट किए गए।
A total of 15,37,11,833 samples tested for #COVID19 up to 12th December. Of these, 10,14,434 samples were tested yesterday: Indian Council of Medical Research (ICMR) pic.twitter.com/Bw4IZVDBck
— ANI (@ANI) December 13, 2020
मिजोरम सरकार में सूचना और जनसंपर्क विभाग के मुताबिक कोरोना वायरस के 11 नए मामले सामने आए। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 4,035 है जिसमें 192 सक्रिय मामले, 3,836 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 7 मौतें शामिल हैं।
मिज़ोरम में कोरोना वायरस के 11 नए मामले सामने आए। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 4,035 है जिसमें 192 सक्रिय मामले, 3,836 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 7 मौतें शामिल हैं: सूचना और जनसंपर्क विभाग, मिज़ोरम सरकार #COVID19 pic.twitter.com/UV7BOUDeBN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 13, 2020
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक भारत में पिछले 15 दिनों से लगातार कोरोना वायरस के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हो रही हैं।
भारत में पिछले 15 दिनों से लगातार कोरोना वायरस के नए मामलों से ज़्यादा रिकवरी हो रही हैं: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय #COVID19 pic.twitter.com/m7PbFwATzt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 13, 2020