नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि रविवार को कोरोना के दैनिक मामलों में एक बार फिर बड़ी गिरावट आई है। वहीं पिछले 24 घंटों में की बात करें तो, देश में कोविड-19 के 18,177 नए मामले (New Corona Case) सामने आए हैं। जबकि 217 मरीजों ने अपनी जान गवाई है।
रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18,177 नए मामले सामने आए है। जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 1,03,23,965 हो गई है। वहीं 217 मरीजों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 1,49,435 हो गई है। वहीं अब एक्टिव केस 2,47,220 हैं। साथ ही कुल रिकवरी की संख्या 99,27,310 है
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 18,177 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,03,23,965 हुई। 217 नई मौतें के बाद कुल मौतों की संख्या 1,49,435 हुई।
देश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 2,47,220 है और ठीक हुए मामलों की कुल संख्या 99,27,310 है। #COVID19 pic.twitter.com/EY9OEYDRAT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 3, 2021
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, भारत में पिछले 37 दिनों से लगातार कोरोना वायरस के नए मामलों से ज़्यादा रिकवरी हो रही हैं।
भारत में पिछले 37 दिनों से लगातार कोरोना वायरस के नए मामलों से ज़्यादा रिकवरी हो रही हैं: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय #COVID19
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 3, 2021
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया कि भारत में कल 2 जनवरी तक कोरोना वायरस के लिए कुल 17,48,99,783 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 9,58,125 सैंपल कल टेस्ट किए गए है।
भारत में कल(2 जनवरी) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 17,48,99,783 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 9,58,125 सैंपल कल टेस्ट किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) #COVID19 pic.twitter.com/3z3lwaEW2p
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 3, 2021
मिजोरम सरकार के सूचना और जनसंपर्क विभाग के मुताबिक, वहां पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 4 नए मामले सामने आए। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 4,223 है जिसमें 104 सक्रिय मामले, 4,111 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 8 मौतें शामिल हैं।
मिज़ोरम में कोरोना वायरस के 4 नए मामले सामने आए। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 4,223 है जिसमें 104 सक्रिय मामले, 4,111 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 8 मौतें शामिल हैं: सूचना और जनसंपर्क विभाग, मिज़ोरम सरकार #COVID19 pic.twitter.com/1IDYiI3NkL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 3, 2021