Corona Update in India: बीते 24 घंटे में सामने आए 18,222 नए केस, 228 लोगों की मौत
Corona Update in India: पिछले 24 घंटों में की बात करें तो, देश में कोविड-19 के 18,222 नए मामले (New Corona Case) सामने आए हैं। जबकि 228 मरीजों ने अपनी जान गवाई है।
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के दैनिक मामलों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटों में की बात करें तो, एक बार फिर 20 हजार से कम नए मामले सामने आए हैं। जो राहत की बात है। देश में कोविड-19 के 18,222 नए मामले (New Corona Case) सामने आए हैं, जबकि 228 मरीजों ने अपनी जान गवाई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18,222 नए मामले सामने आए है। जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 1,04,31,639 हो गई है। वहीं 228 मरीजों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 1,50,798 हो गई है। वहीं अब एक्टिव केस 2,24,190 हैं। साथ ही कुल रिकवरी की संख्या 1,00,56,651 है।
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 18,222 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,04,31,639 हुई।
228 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,50,798 हुई।
देश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 2,24,190 और कुल रिकवरी की संख्या 1,00,56,651 है। #COVID19 pic.twitter.com/r4cMwfoVFx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 9, 2021
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने जानकारी दी है कि भारत में कल (8 जनवरी) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 18,02,53,315 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 9,16,951 सैंपल कल टेस्ट किए गए है।
भारत में कल (8 जनवरी) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 18,02,53,315 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 9,16,951 सैंपल कल टेस्ट किए गए: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) #COVID19 pic.twitter.com/Y1O9pycovm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 9, 2021
मिजोरम सरकार के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने बताया कि वहां, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 16 नए मामले सामने आए। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 4,275 है जिसमें 82 सक्रिय मामले, 4,185 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 8 मौतें शामिल हैं।
मिज़ोरम में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 16 नए मामले सामने आए। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 4,275 है जिसमें 82 सक्रिय मामले, 4,185 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 8 मौतें शामिल हैं: सूचना और जनसंपर्क विभाग, मिज़ोरम सरकार #COVID19 pic.twitter.com/znHeWAhRdA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 9, 2021