7 महीनों में भारत में कोरोना वायरस के सबसे कम 9 हजार मामले हुए दर्ज

Corona Update India: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 1,03,45,985 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं। देश में फिलहाल कोरोनावायरस के 1,77,266 सक्रिय मरीज हैं।

आईएएनएस Written by: January 26, 2021 11:13 am
Corona Nasal Spray Vaccine2

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 9,102 नए मामले सामने आए, जिसके बाद देश में कुल मामलों की संख्या 1,06,76,838 हो गई। पिछले सात महीनों में कोरोनावायरस का ये सबसे कम दैनिक आंकड़ा है, जो 10 हजार से कम है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को ये जानकारी दी। देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 117 मौतें दर्ज की गई, जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 1,53,587 पहुंच गई। देश में पिछले 19 दिनों से संक्रमण की संख्या लगातार 20 हजार से कम बनी हुई है। साथ ही मौतों की संख्या में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी महीने 19 जनवरी को भारत में कोरोनावायरस के 10,064 मामले दर्ज हुए थे, जबकि पिछले साल 3 जून को 9,633 मामले दर्ज हुए थे।

Corona Vaccine
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 1,03,45,985 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं। देश में फिलहाल कोरोनावायरस के 1,77,266 सक्रिय मरीज हैं। रिकवरी रेट 96.83 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.73 फीसदी है। देश में 80 फीसदी मामले आठ राज्यों से सामने आ रहे हैं जिनमें केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, गुजरात, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश शामिल हैं।

Amit Mohan Prasad

वहीं यूपी में वैक्सीनेशन को लेकर अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों का वैक्सीनेशन 28, 29 जनवरी तथा 04 व 05 फरवरी, 2021 को किया जायेगा। इसके बाद फ्रंट लाइन कर्मियों के वैक्सीनेशन का कार्य किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेंला प्रत्येक रविवार को आयोजित किया जाता है। जिसके क्रम में कल 3400 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित किया गया, जिसमें 2,71,952 लोगों ने चिकित्सीय परामर्श लिया। जिसमें से 1,01,145 पुरूष, 1,29,203 महिला तथा 42,604 बच्चे शामिल हुए।