newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Corona Update : देश में 58 लाख से अधिक कोरोना के मामले, 47 लाख से ज्यादा हुए ठीक

Corona Cases in India : देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र(Maharashtra) में हैं। महाराष्ट्र लगातार कोरोना(Corona) की सबसे बुरी मार झेलने वाला राज्य बना हुआ है। यहां अब तक 12 लाख मामले और 33 हजार मौतें दर्ज हो चुकी हैं।

नई दिल्ली। कोरोना के मामले देश में तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या अब 58 लाख से अधिक हो गई है। रोजाना आने वाले मामलों की बात करें तो स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 86 हजार 052 नए मामले सामने आए और 1 हजार 141 मौतें हुईं। इसी के साथ कोरोना के कुल मामले 58 लाख 18 हजार 571 हो गए हैं। वहीं इस महामारी के सक्रिय मामले देशभर 9 लाख 70 हजार 116 हैं। इसके अलावा कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 47 लाख 56 हजार 165 है। आपको बता दें कि इस वायरस की वजह से देशभर में अबतक 92 हजार 290 लोगों की जान गई है। वहीं टेस्टिंग को लेकर भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया कि, कल(24 सितंबर) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 6,89,28,440 सैंपल टेस्ट किए गए जिनमें से 14,92,409 सैंपल कल टेस्ट किए गए।

Coronavirus

बता दें कि शुक्रवार को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 13.80 लाख से ज़्यादा टेस्ट किए गए। फिलहाल आकंड़ों के आधार पर दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से कोरोना संक्रमण भारत में ही फैल रहा।

corona virus pic

देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र लगातार कोरोना की सबसे बुरी मार झेलने वाला राज्य बना हुआ है। यहां अब तक 12 लाख मामले और 33 हजार मौतें दर्ज हो चुकी हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश हैं। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।