newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कोरोना वैक्सीन पर आई बड़ी खुशखबरी, वैक्सीनेशन में भारत निकला सबसे आगे, एक करोड़ के जादुई आंकड़े को किया पार

Corona vaccination drive: बता दें कि कोविशिल्ड और कोवैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद 16 जनवरी से देश में टीकाकरण अभियान शुरू हो चुका है और अब तक 1,01,88,007 कोरोना वैक्सीन डोज दिए जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, दुनिया में सबसे तेजी से टीकाकरण भारत में किया जा रहा है।

नई दिल्ली। कोरोना वैक्सीन को लेकर एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल कोविड वैक्सीनेशन लेने में भारत सबसे आगे निकल गया है। देश में एक करोड़ से ज्यादा लोगों को कोविड की वैक्सीन दी जा चुकी है, जो कि अब तक कोई देश नहीं कर पाया है। खास बात ये है कि महज 35 दिन में 1 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया है। चूंकि जनसंख्या के लिहाज से भारत एक बड़ी आबादी वाला देश है ऐसे में केंद्र की मोदी सरकार की सफल नीतियों का ही नतीजा है कि देश ने ये बड़ा मुकाम हासिल किया है। बता दें कि देश में कोरोनावायरस महामारी का प्रकोप कम होते दिख रखा है। लेकिन महामारी अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है।

Corona Vaccine

बता दें कि कोविशिल्ड और कोवैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद 16 जनवरी से देश में टीकाकरण अभियान शुरू हो चुका है और अब तक 1,01,88,007 कोरोना वैक्सीन डोज दिए जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, दुनिया में सबसे तेजी से टीकाकरण भारत में किया जा रहा है।

वहीं भाजपा ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया है। भाजपा ने अपने ट्वीट में लिखा, विश्व के सबसे बड़े कोरोना टीकाकरण अभियान की सबसे तेज शुरुआत। भारत ने स्थापित किया कीर्तिमान, मात्र 35 दिन में 1 करोड़ से अधिक लोगों का किया टीकाकरण।

बीते 24 घंटों में की बात करें तो, देश में कोविड-19 के 113,193 नए मामले (New Corona Case) सामने आए हैं, जबकि 97 मरीजों ने अपनी जान गवाई है। शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 13,193 नए मामले सामने आए है। जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 1,09,63,394 हो गई है। वहीं 97 मरीजों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 1,56,111 हो गई है। वहीं अब एक्टिव केस 1,39,542 हैं। कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,06,67,741 है।

Coronavirus

वहीं शुक्रवार को भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने जानकारी दी कि, भारत में कल(18 फरवरी) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 20,94,74,862 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 7,71,071 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं।