अब लखनऊ में कोरोना का कहर, कैफे, बार, ब्यूटी पार्लर, हेयर सैलून सब बंद

लखनऊ प्रशासन ने राज्य की राजधानी में कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शुक्रवार को सभी कैफे, बार, हेयर सैलून और ब्यूटी पार्लर बंद करने की घोषणा कर दी। जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक प्रकाश ने इन्हें तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश दिया।

Avatar Written by: March 20, 2020 6:15 pm
Coronavirus

नई दिल्ली। लखनऊ प्रशासन ने राज्य की राजधानी में कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शुक्रवार को सभी कैफे, बार, हेयर सैलून और ब्यूटी पार्लर बंद करने की घोषणा कर दी। जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक प्रकाश ने इन्हें तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश दिया।

lucknow park 2

उन्होंने कहा कि ये आदेश 31 मार्च तक प्रभावी रहेगा। इस आदेश के साथ ही सरकारी कार्यालयों, बैंक और निजी प्रतिष्ठानों को छोड़कर लखनऊ लगभग पूरा बंद हो गया है। हालांकि, सरकार ने अब तक घर से काम करने के आदेश नहीं दिए हैं।

Corona Virus

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “वित्तवर्ष समाप्ति पर है, ऐसे में काम लगभग दोगुना हो जाता है। हम कर्मचारियों को ऑफिस न आने के लिए नहीं कह सकते, क्योंकि सभी लोग कम्प्यूटर से जुड़े नहीं हैं।”

गौरतलब है इससे पहले लखनऊ में आज ही बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर का कोविड-19 परीक्षण पॉजिटिव निकला है। जैसे ही यह खबर सामने आई, भाजपा नेता और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और उनके सांसद बेटे दुष्यंत सिंह ने अपने आपको अलग-थलग कर लिया है।

Kanika Kapoor Corona

 

दोनों ने कोरोनावायरस से पीड़ित गायिका कनिका कपूर के साथ एक पार्टी में शिरकत की थी। यह पार्टी लखनऊ में आयोजित की गई थी। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, “लखनऊ में रहते हुए, मैंने अपने बेटे दुष्यंत और उसके ससुरालवालों के साथ रात्रिभोज में भाग लिया था। कनिका, जिसका दुर्भाग्य से कोविड-19 परीक्षण सकारात्मक आया, वहां एक मेहमान थी।”