newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

लापरवाही पर योगी सरकार हुई बेहद सख्त, होटल ताज हुआ बंद, यहीं हुई थी कोरोना पीड़ित कनिका कपूर की पार्टी 

लखनऊ जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए होटल ताज को अस्थाई रूप से अग्रिम आदेश तक के लिए बंद कर दिया है। सिंगर कनिका कपूर का कोरोनो वायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया है। वह कुछ दिन पहले ही लंदन से आई थी और लखनऊ में अपने परिवार के पास गई थी।

नई दिल्ली। कोरोनावायरस से पीड़ित सिंगर कनिका कपूर की  पार्टियों के मामले में योगी सरकार बेहद सख्त हो गई है। लखनऊ के डीेएम अभिषेक प्रकाश ने होटल ताज को बंद करने के आदेश दे दिए हैं। कनिका कपूर इसी होटल ताज की पार्टी में शामिल हुई थीं। कनिका कपूर कोरोनावायरस पॉजिटिव पाई गई हैं। जिलाधिकारी का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Kanika Kapoor Corona
लखनऊ जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए होटल ताज को अस्थाई रूप से अग्रिम आदेश तक के लिए बंद कर दिया है। सिंगर कनिका कपूर का कोरोनो वायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया है। वह कुछ दिन पहले ही लंदन से आई थी और लखनऊ में अपने परिवार के पास गई थी।

coronavirus
इस समय कनिका को लखनऊ में ही भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा हैं। कनिका कपूर ने कई फ़िल्मी गाने गाए हैं। वह ‘चिट्टियां कलाइयां’ गाने के लिए मशहूर हैं। उन्हें लखनऊ की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Hospital corona virus
वह 15 मार्च को लखनऊ लौट आईं थीं। पर उन्होंने अधिकारियों को इसकी जानकारी देने से परहेज किया था। लखनऊ पहुंचने पर कनिका ने अपने दोस्तों और परिवार के लिए एक पांच सितारा होटल में एक भव्य पार्टी भी रखी थी। इसमे कई ब्यूरोक्रैट, राजनेता और समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल हुए थे।