newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Corona Virus की वैक्सीन से जुड़ी सभी जानकारियां मिलेगी आसानी से, डॉ. हर्षवर्धन ने पोर्टल का किया उद्घाटन

Corona Vaccine Portal : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन(Dr. Harshvardhan) ने इस मौके पर कहा कि आइसीएमआर(ICMR) के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। आज ICMR के इतिहास के 100 साल की टाइमलाइन को जारी करना मेरे लिए सम्मान की बात है।

नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस की वजह से बने हालात को देखते हुए अब सभी को इसके वैक्सीन का इंतजार है। हर कोई उम्मीद लगाए बैठा है कि कब देश में कोरोना की वैक्सीन बने और उन्हें इस महामारी से निजात मिले। इस बीच कोरोना वैक्सीन की हर जानकारी लोगों को आसानी से मिल सके, इसके लिए केंद्र सरकार की तरफ से एक पोर्टल लॉन्च किया गया है जहां वैक्सीन से जुड़ी हर अपडेट बड़ी आसानी से मिल सकेंगी। बता दें कि यह पोर्टल देश के शीर्ष चिकित्सा अनुसंधान निकाय भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की तरफ से लॉन्च किया गया है। इस वैक्सीन पोर्टल का उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने किया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने जनता के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए कोविद -19 के लिए वैक्सीन पोर्टल का उद्घाटन किया। बता दें कि इस पोर्टल पर भारत में वैक्सीन विकास से संबंधित सभी सूचनाएं उपलब्ध रहेंगी।

harshvardhan

आईसीएमआर(ICMR) वैक्सीन पोर्टल को सोमवार को सार्वजनिक किया जाएगा। हालांकि समय के साथ, विभिन्न बीमारियों की रोकथान के लिए उपयोग किए जाने वाले सभी टीकों के लिए उपलब्ध डाटा के साथ इस वेब पोर्टल को और मजबूत किया जाएगा। फिलहाल देश में अभी कोरोना की तीन वैक्सीन पर काम चल रहा है। गौरतलब है कि यह तीनों वैक्सीन ट्रायल के अलग-अलग चरणों में हैं। भारत में तीन कोरोना वैक्सीन- भारत बायोटेक-आइसीएमआर की कोवैक्सिन(COVAXINE), जायडल कैडिला की जाइकोव-डी(ZyKov-D) और ऑक्सफोर्ड-एस्ट्रोजेनेका की कोविशील्ड(Covishield) है।

Bharat Biotech

भारत की पहली स्वदेशी कोरोनी वैक्सीन जो भारत बायोटेक वैक्सीन'(Bharat Biotech Vaccine) है, उसे भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के सहयोग से विकसित किया जा रहा है। वहीं दूसरी वैक्सीन फार्मा की दिग्गज कंपनी जायडस कैडिला(Zydus Cadilla) की एक डीएनए वैक्सीन पर काम कर रही है। इसके अलावा तीसरी वैक्सीन एक रिकॉम्बिनेंट ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी वैक्सीन’ है जो सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) द्वारा निर्मित है, जिसे देश के ड्रग्स कंट्रोलर जनरल (DCGI) की ओर से दूसरे और तीसरे चरण के ट्रायल की मंजूरी मिल चुकी है।

वहीं वैक्सीन को लेकर लॉन्च हुए पोर्टल की बात करें तो ICMR वैक्सीन पोर्टल में COVID-19 वैक्सीन, भारत की पहल, आम जनता के लिए अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी और अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (जो क्षेत्रीय भाषा में प्रस्तुत किए जाएंगे) जैसे सेक्शन होंगे। वैक्सीन पोर्टलकोरोना वैक्सीन से संबंधित जानकारी को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध कराएगा।

Dr. Harshvardhan

इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने इस मौके पर कहा कि आइसीएमआर(ICMR) के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। आज ICMR के इतिहास के 100 साल की टाइमलाइन को जारी करना मेरे लिए सम्मान की बात है। इस मौके पर उन्होंॆने कहा कि यह ICMR से  जुड़े वैज्ञानिकों का योगदान स्मरण कराता है और आगामी वैज्ञानिकों के लिए एक प्रेरणा के रूप में कार्य करता है।