newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

खुशखबरीः देश में कोरोना से एक दिन में ठीक हुए 10215 लोग, रिकवरी रेट बढ़कर हुआ 52% के पार

भारत में कोरोनावायरस से 380 मौतों और 10,667 नए मामले के साथ एक बार फिर तेजी देखी गई। मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक मामलों की कुल संख्या 3,43,091 हो गई है।

नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस से 380 मौतों और 10,667 नए मामले के साथ एक बार फिर तेजी देखी गई। मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक मामलों की कुल संख्या 3,43,091 हो गई है। हालांकि कोरोनावायरस के लगातार बढ़ते मामलों के बीच कुछ राहत भरी खबर भी मिल रही है। अब देश में कोविड-19 से ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा तेजी से बढ़ने लगा है।

Tamil Naidu Corona

पिछले 24 घंटे के अंदर देश में कोरोनावायरस से 10215 लोग ठीक हुए हैं और देश में कोरोना का रिकवरी रेट बढ़कर 52.46 प्रतिशत तक पहुंच गया है और इस मामले में भारत की दर विश्व की दर से आगे हो गई है। वैश्विक स्तर पर कोरोनावायरस का रिकवरी रेट अभी 52 प्रतिशत से नीचे है। बता दें कि लगातार आठ दिनों से ठीक हुए रोगियों की संख्या (1,80,012) सक्रिय मामलों (1,53,178) की तुलना में अधिक रही।

corona

महाराष्ट्र देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बना हुआ है। यहां कुल मामलों ने एक लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। यहां कुल मामले 1,128,744 हैं, जिनमें 4,128 मौतें शामिल हैं। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 178 लोगों मौत हो गई और 2,786 नए मामले सामने आए हैं। 46,504 मामलों के साथ तमिलनाडु और 42,829 मामलों के साथ राष्ट्रीय राजधानी, महाराष्ट्र के बाद दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 1,647 मामले दर्ज हुए। यहां कुल 1,400 मौतें हुई हैं।

Corona
10 हजार से अधिक मामलों वाले राज्यों में गुजरात में 24,055 मामले और 1,505 मौतें हुई हैं। वहीं उत्तर प्रदेश (13,615), राजस्थान (12,981), मध्य प्रदेश (10,935) और पश्चिम बंगाल (11,494) इसमें शामिल हैं। इस बीच जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार, वैश्विक कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 80 लाख हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 4 लाख से अधिक हो गई है।