देश में कोरोना का कोहराम जारी, बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 45720 नए केस, 1129 लोगों की मौत

वहीं भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 22 जुलाई तक टेस्ट किए गए कोरोनावायरस सैंपलों की कुल संख्या 1,50,75,369 है, जिसमें 3,50,823  सैंपलों का टेस्ट बीते 24 घंटे में किया गया।

Avatar Written by: July 23, 2020 10:06 am
Corona

नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा होता जा रहा हैं। गुरुवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 45,720 नए मामले सामने आए हैं और 1,129 लोगों की मौत हुई है। यह आंकड़ा अब तक का सर्वाधिक है।

corona

इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 12,38,635 हो गई है। जिनमें से 4,26,167 सक्रिय मामले हैं, 7,82,607 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 29,861 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 22 जुलाई तक टेस्ट किए गए कोरोनावायरस सैंपलों की कुल संख्या 1,50,75,369 है, जिसमें 3,50,823  सैंपलों का टेस्ट बीते 24 घंटे में किया गया।

दुनिया में तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश भारत में अब तीन दिन में 1 लाख नए मामले आ रहे हैं। मामलों में सबसे ज्यादा वृद्धि महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात में हो रही है। महाराष्ट्र 3,37,607 मामलों और 12,556 मौतों के साथ देश में सबसे अधिक प्रभावित राज्य है। इसके बाद तमिलनाडु में 1,86,492 मामले और 3,144 मौतें दर्ज हुईं।

delhi corona death
देश की राजधानी दिल्ली में 24 घंटों में 1,227 नए मामले आए और 23 मौतें हुईं। यहां अब तक 1,26,323 मामले और 3,719 मौतें दर्ज हुई हैं। कर्नाटक देश का नया हॉटस्पॉट है जहां मामलों की संख्या 75 हजार को पार कर चुकी है।

इसके बाद मामलों की संख्या में गुजरात (51,399), उत्तर प्रदेश (55,588), राजस्थान (32,334), मध्य प्रदेश (24,842), पश्चिम बंगाल (49,321), हरियाणा (28,186), आंध्र प्रदेश (64,713), तेलंगाना (49,259), असम (26,772), जम्मू और कश्मीर (15,711), केरल (15,032), ओडिशा (19,835) और बिहार (30,369) हैं। जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार दुनिया में कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या डेढ़ करोड़ को और मृत्यु संख्या 6.21 लाख को पार कर गई है।