newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3 लाख 32 हजार के पार, पिछले 24 घंटे में 325 लोगों की मौत

हालांकि कोरोना संक्रमण की चपेट में आए मरीजों के स्वस्थ होने की दर में लगातार सुधार हो रहा है। स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। 1,69,798 मरीज इस बीमारी को मात देने में सफल हुए हैं। रिकवरी रेट में मामूली बढ़ोतरी के साथ यह दर 51.07 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी के मामले दिन पर दिन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस के 11,502 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 325 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोनावायरस के कुल मामलों की संख्या 3 लाख 32 हजार 424 हो गई है। इसमें से अब तक 1,69,798 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, 1,53,106 एक्टिव केस हैं, जबकि कुल 9,520 लोगों की जान जा चुकी है।

Coronavirus Kit

हालांकि कोरोना संक्रमण की चपेट में आए मरीजों के स्वस्थ होने की दर में लगातार सुधार हो रहा है। स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वहीं लगातार सातवें दिन इससे उबरने वाले लोगों की संख्या (1,69,797) सक्रिय मामलों की संख्या (1,53,106) से अधिक रही। रिकवरी रेट में मामूली बढ़ोतरी के साथ यह दर 51.07 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

वहीं भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक देश में 15 जून सुबह 9 बजे तक कुल 57,74,133 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में परीक्षण किए गए नमूनों की संख्या 1,15,519 है।

महाराष्ट्र देश में सबसे अधिक मामलों वाला राज्य बना रहा, जहां कुल मामले 1,07,958 हैं। यहां अब तक 3,990 मौतें हुईं है। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में 120 लोगों की मौत हुई है, वहीं 3,390 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद तमिलनाडु (44661) और राष्ट्रीय राजधानी (41182) का स्थान है।

delhi_corona
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 2,224 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 56 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी मरने वाले लोगों की कुल संख्या 1,327 हो गई। इसके बाद 23,544 मामलों के साथ गुजरात, जहां 1,477 मौतें हो चुकी हैं, उत्तर प्रदेश (13,615), राजस्थान (12,694), मध्य प्रदेश (10,802) और पश्चिम बंगाल (11,087) का स्थान आता है।