दिल्ली में कोरोना का कहर, पिछले 24 घंटे में सामने आए 3,609 मामले, 19 की मौत

राष्ट्रीय राजधानी में कोरोनावायरस (Coronavirus) का प्रकोप एक बार फिर देखने को मिल रहा है। दिल्ली (Delhi) में पिछले 24 घंटे में कोरोना  के 3609 नए मामले आए हैं।

Avatar Written by: September 8, 2020 10:04 pm

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोनावायरस (Coronavirus) का प्रकोप एक बार फिर देखने को मिल रहा है। दिल्ली (Delhi) में पिछले 24 घंटे में कोरोना  के 3609 नए मामले आए हैं। इसी के साथ राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,97,135 हो गई है, आज 19 लोगों की मौत हुई है।इसी के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 4618 हो गई है। दिल्ली में अब तक कुल 1,70,140 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोनावायरस से दिल्ली में अब तक कुल 4618 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं आज 1756 मरीज कोरोना वायरस से ठीक हुए हैं। अब तक 170140 मरीज रिकवर हुए हैं। इस समय 22377 एक्टिव मरीज हैं।

दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि मंगलवार को राजधानी में 9944 आरटी-पीसीआर जांच और 35853 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस की कुल 18,49,263 जांच की गई हैं। दिल्ली का पॉजिटिविटी रेट 10.66 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 2.34 प्रतिशत है। राजधानी में अभी कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या 1166 हो गई है। दिल्ली में अभी कुल 11742 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

CM Arvind Kejriwal

इससे पहले देश में एक दिन में कोविड-19 के 75,809 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर मंगलवार को 42,80,422 हो गए। वहीं 1,133 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 72,775 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 33,23,950 लोग ठीक हुए, जिसके बाद मरीजों के ठीक होने की दर 77.65 प्रतिशत हो गई। आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 की मृत्यु दर 1.7 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 8,83,697 मरीजों का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 20.65 प्रतिशत है।