नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि कोरोना के दैनिक मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वहीं पिछले 24 घंटों में की बात करें तो, देश में कोविड-19 के 20,036 नए मामले (New Corona Case) सामने आए हैं। जबकि 256 मरीजों ने अपनी जान गवाई है।
शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 20,036 नए मामले सामने आए है। जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 1,02,86,710 हो गई है। वहीं 256 मरीजों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 1,48,994 हो गई है। वहीं अब एक्टिव केस 2,54,254 हैं। साथ ही कुल रिकवरी की संख्या 98,83,461 है।
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 20,036 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,02,86,710 हुई।
256 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,48,994 हुई।
देश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 2,54,254 और कुल रिकवरी की संख्या 98,83,461 है। pic.twitter.com/T8cPlAilOE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 1, 2021
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया कि भारत में कल (31 दिसंबर) तक कोरोनावायरस के लिए कुल 17,31,11,694 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 10,62,420 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं।
A total of 17,31,11,694 samples tested for #COVID19 up to December 31. Of these, 10,62,420 samples were tested yesterday: Indian Council of Medical Research (ICMR) pic.twitter.com/TNq6NSy1Ql
— ANI (@ANI) January 1, 2021