newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Covid-19 in India: 24 घंटे में कोरोना के 62,480 नए मामले, 73 दिन बाद 8 लाख से कम हुए एक्टिव केस

Covid-19 in India: स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि, भारत में 73 दिनों बाद कोरोना के सक्रिय मामले 8 लाख से कम हुए। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.24% है। वहीं देश में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस की 32,59,003 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 26,89,60,399 हुआ।

नई दिल्ली। भारत में कोरोना (Coronavirus) संक्रमण की दूसरी लहर पर अब ब्रेक लगता जा रहा है। कोरोना के दैनिक मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना 62,480 नए मामले सामने आए हैं। जबकि इस दौरान 1,587 लोगों की मौत हुई है। देश में अब पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,97,62,793 हो गई है। वहीं कुल मौतों की संख्या 3,83,490 हो गई है। भारत में कोरोना के अभी 7,98,656 एक्टिव मरीज हैं। मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 88,977 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है, जिसके बाद अब तक कुल 2,85,80,647 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि, भारत में 73 दिनों बाद कोरोना के सक्रिय मामले 8 लाख से कम हुए। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.24% है। वहीं देश में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस की 32,59,003 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 26,89,60,399 हुआ।

Coronavirus

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, देश में कल कोरोनावायरस के लिए 19,29,476 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 38,71,67,696 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।