newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Corona Update in India: देश में कोविड-19 मामलों में गिरावट जारी, दर्ज हुआ साल का दूसरा सबसे छोटा आंकड़ा

Corona Update in India: मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इसी अवधि में 11,805 लोग डिस्चार्ज भी हुए। इसके साथ ही डिस्चार्ज हुए रोगियों की कुल संख्या 1,06,33,025 हो गई है। वहीं देश में अभी 1,36,872 सक्रिय मामले हैं। कोविड से रिकवरी की दर 97.32 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.43 प्रतिशत हो गई है।

नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) से राहत मिलती नजर आ रही है। दैनिक मामलों में लगातार गिरावट के बीच पिछले 24 घंटों में केवल 9,121 मामले दर्ज हुए हैं, जो कि इस साल का दूसरा सबसे छोटा आंकड़ा है। इसके साथ ही मंगलवार को देश में मामलों की कुछ संख्या 1,09,25,710 हो गई है। बीते एक महीने से देश में रोजाना मामलों की संख्या 15 हजार से कम दर्ज हो रही है। वहीं करीब डेढ़ महीने से मौतों का आंकड़ा 200 से नीचे दर्ज हो रहा है। बीते 9 फरवरी को देश में 9,110 नए मामले दर्ज हुए थे, जो कि इस साल के सबसे कम दैनिक मामले थे। वहीं पिछले साल 3 जून को साल 2020 के सबसे कम 9,633 मामले दर्ज किए गए थे। कोविड-19 से हुई मौतों की बात करें तो स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा है कि पिछले 24 घंटों में 81 रोगियों की मौत हुई है। इसके बाद मरने वालों का कुल आंकड़ा 1,55,813 हो गया है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इसी अवधि में 11,805 लोग डिस्चार्ज भी हुए। इसके साथ ही डिस्चार्ज हुए रोगियों की कुल संख्या 1,06,33,025 हो गई है। वहीं देश में अभी 1,36,872 सक्रिय मामले हैं। कोविड से रिकवरी की दर 97.32 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.43 प्रतिशत हो गई है।

मंत्रालय ने यह भी बताया कि सोमवार को 6,15,664 नमूनों का परीक्षण किया गया था। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) अब तक कुल 20,73,32,298 नमूनों का परीक्षण कर चुकी है।

बता दें कि कोविशील्ड और कोवैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 87,20,822 वैक्सीन डोज दिए जा चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की मानें तो टीकाकरण के मामले में भारत दुनिया का सबसे तेज देश बन गया है। जबकि कई देश भारत से पहले ही टीकाकरण अभियान शुरू कर चुके थे।