इंदौर में कोरोनावायरस से देश में पहले डॉक्टर की मौत

बुधवार को छह मरीजों की मौत हुई थी। वहीं 40 नए मरीज पाए गए हैं और मरीजों की संख्या 213 हो गई है। सूत्रों का कहना है कि चिकित्सक पिछले कई दिनों से मरीजों का इलाज कर रहे थे। लॉकडाउन के दौरान भी उन्होंने मरीजों का इलाज किया।

Avatar Written by: April 9, 2020 1:01 pm
Indore Doctor

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोनावायरस के संक्रमण से एक चिकित्सक की मौत हो गई है। डॉक्टर की मौत का यह पहला मामला सामने आया है। डॉक्टर का नाम शत्रुघ्न पंजवानी बताया जा रहा है। इस तरह इंदौर में मरने वाले मरीजों की संख्या 22 हो गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया है कि गुरुवार की सुबह एक चिकित्सक की मौत हो गई। इस तरह यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 22 हो गई है।

Indore Doctor

जानकारी के मुताबिक मरने से पहले डॉक्टर ने अपना एक वीडियो भी जारी किया था जिसमें उन्होंने स्वस्थ होने की बात कही थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर ट्विट करते हुए डॉक्टर शत्रुघ्न पंजवानी को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘दूसरों के अमूल्य जीवन की रक्षा और कोरोनावायरस के विरुद्ध युद्ध लड़ते हुए बलिदान हो जाने वाले डॉक्टर शत्रुघ्न पंजवानी के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है।’

Latest