लॉकडाउन के बाद पहली पार्सल ट्रेन मास्क और सेनिटाइजर लेकर पहुंची जम्मू

कोरोना के कारण देश में 21 दिन का लॉकडाउन घोषित किया गया है, ऐसे में जरूरी सेवाओं को जारी रखा गया है जिससे जरूरी चीजों को लोगों तक पहुंचाया जा सके है।

Avatar Written by: April 10, 2020 9:34 am
parcel train in jammu

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के कारण देश में 21 दिन का लॉकडाउन घोषित किया गया है, ऐसे में जरूरी सेवाओं को जारी रखा गया है जिससे जरूरी चीजों को लोगों तक पहुंचाया जा सके है। जम्मू-कश्मीर में किसी चीज की दिक्कत ना हो इसके लिए मोदी सरकार की तरफ से खास ध्यान रखा जा रहा है।

Mask Jammu Trai

आपको बता दें कि लॉकडाउन के बाद पहली पार्सल ट्रेन शुक्रवार को जम्मू पहुंची। इस ट्रेन में मास्क और सेनिटाइजर भेजी गई हैं। इसको लेकर भारतीय रेलवे के अधिकारी विजय कुमार ने बताय कि, ‘कल रात करीब 10बजे ये ट्रेन चली थी। इस ट्रेन से जम्मू में दवाईयां, मास्क और सेनिटाइजर लाए गए हैं। ये ट्रेन 16 तारीख तक चलेगी।’

Jammu tavi Train

वहीं जम्मू में कोरोना मरीजों की बात करें तो गुरुवार को कश्मीर संभाग में 24 नए संक्रमित मिले। इसके साथ ही अब प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 184 हो गई है। इनमें से 32 मामले जम्मू संभाग के और 152 मामले कश्मीर संभाग के हैं। इससे पहले बुधवार को पहली बार एक ही दिन में सर्वाधिक 33 नए मामले सामने आए थे।

parcel train in jammu

इसके अलावा उधमपुर निवासी कोरोना संक्रमित महिला की मौत भी हो गई। 62 वर्षीय महिला को बुधवार सुबह जीएमसी, जम्मू में भर्ती कराया गया था। जहां देर शाम महिला ने दम तोड़ दिया। जम्मू संभाग में कोरोना से यह पहली मौत है। अब तक प्रदेश में मरने वालों की कुल संख्या चार हो गई है।

Latest