रूस ने कोरोना वैक्सीन के पहले बैच का उत्पादन किया शुरू

रूस (Russia) ने कोविड-19 (Covid-19) के इलाज के लिए अपने वैक्सीन (Corona Vaccine) के पहले बैच का उत्पादन शुरू कर दिया है। यह जानकारी उनके स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health of Russia) ने शनिवार को जारी एक बयान में दी।

Avatar Written by: August 16, 2020 9:48 am
putin

मॉस्को। रूस (Russia) ने कोविड-19 (Covid-19) के इलाज के लिए अपने वैक्सीन (Corona Vaccine) के पहले बैच का उत्पादन शुरू कर दिया है। यह जानकारी उनके स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health of Russia) ने शनिवार को जारी एक बयान में दी।

putin

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) ने मंगलवार को नोवल कोरोनावायरस के इलाज के लिए दुनिया के पहले पंजीकृत वैक्सीन की घोषणा की, जिसका नाम मॉस्को द्वारा 1957 में लॉन्च किए गए अंतरिक्ष सैटेलाइट स्पूतनिक वी ) के नाम पर है।

corona vaccine

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, वैक्सीन को गामालेया साइंटिफिक रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी द्वारा बनाया गया है। यह मॉस्को के पास स्थित एक चिकित्सा संस्थान है।

putin russia

स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराशको ने बुधवार को कहा कि रूस अपने नागरिकों को वैक्सीन लगाने के बाद अन्य देशों को वैक्सीन की पेशकश करेगा। वैक्सीन की प्रभावशीलता पर संदेह निराधार है। रूस में अब तक कुल 917,884 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 15,617 मौतें भी शामिल हैं, वहीं अब तक 729,411 लोग इससे उबर चुके हैं।