newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

तब्लीगी जमात की कट्टरता का असर, विस्फोटक हुआ कोरोना संक्रमण, एक दिन में सबसे अधिक मामले

कर्नाटक में सात नए मामले मिले हैं और संक्रमितों की संख्या 98 हो गई है। केरल में भी सात नए मामले सामने आए हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 241 हो गई है। राज्य में 1.63 लाख लोगों को निगरानी में रखा गया है।

नई दिल्ली। तब्लीगी जमात की कट्टरता कोरोना संक्रमण के विस्फोटक स्थिति में पहुंचने की बड़ी वजह बन गई है। चेतावनी के बावजूद दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में तब्लीगी जमात के कार्यक्रम ने देश भर में कोरोना संक्रमण का खतरा पैदा कर दिया है। एक ही दिन में कोरोना के 224 मामले सामने आए हैं जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

Tablighi markaj up police

 

ये एक बड़ी वजह रही है कि पूरे देश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ी है। सबसे अधिक लोग दक्षिण भारत से प्रभावित हुए हैं। भारत के दक्षिण प्रदेशों जैसे आंध्र, कर्नाटक, तेलंगाना आदि से तबलीगी जमात के कार्यक्रम में सबसे ज्यादा लोग शामिल हुए थे। तमिलनाडु में 57 और आंध्र प्रदेश में 17 नए मामलों में ज्यादातर जमात से जुड़े मामले हैं।

namaz bn

महाराष्ट्र में भी ये संख्या तेजी से बढ़ी है। यहां एकाएक ही कोरोना संक्रमण के 72 नए मामले सामने आए हैं, जो एक दिन में अब तक सबसे बड़ी संख्या है। तब्लीगी जमात के चलते तमिलनाडु में सबसे ज्यादा नए केस बढ़े हैं। राज्य में 57 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 124 हो गई है। तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में राज्य के लगभग डेढ़ हजार लोग शामिल हुए थे, जिनमें से ग्यारह सौ से ज्यादा लौट आए हैं। इनमें से आठ सौ लोगों का पता लगा दिया गया है और क्वारंटाइन में रखा है।

इसी तरह कर्नाटक में सात नए मामले मिले हैं और संक्रमितों की संख्या 98 हो गई है। केरल में भी सात नए मामले सामने आए हैं। यहां संक्रमितों की संख्या 241 हो गई है। राज्य में 1.63 लाख लोगों को निगरानी में रखा गया है।