newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

दुनिया भर में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 4.20 लाख के पार

स्पेन में 2 लाख 42 हजार से अधिक कंफर्म केस और 27 हजार से अधिक मौतें, इटली में 2 लाख 36 हजार से अधिक केस और 34 हजार से अधिक मौतें, पेरू में 2 लाख 14 हजार से अधिक और 6 हजार से अधिक मौतें, फ्रांस में 1 लाख 92 हजार से कोरोना केस और 29 हजार से अधिक मौतें हो चुकी है।

नई दिल्ली। कोरोना महामारी से दुनिया भर के देशों में कोहराम मचा हुआ है, हर रोज इसके मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जहां दुनियाभर में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 75 लाख को पार कर गया है वहीं इससे मरने वालों की संख्या 4 लाख 20 हजार से अधिक हो चुकी है। आपको बता दें कि विश्वभर में कोरोना से 188 देश प्रभावित हैं।

corona

कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित होने वालों से अमेरिका सबसे आगे है। यहां कुल मरीजों का आंकड़ा 20 लाख 22 हजार 488 है, जिसमें 1 लाख 13 हजार 803 लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में सबसे अधिक मौतें न्यूयॉर्क में हुई है। यहां 30 हजार से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं. दूसरे नंबर पर न्यू जर्सी शहर है, जहां 12 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

corona

 

अमेरिका के बाद ब्राजील सबसे अधिक कोरोना से प्रभावित है। यहां कुल मरीजों का आंकड़ा 8 लाख को पार कर गया और 40 हजार से अधिक लोगों का मौत हो चुकी है। तीसरे नंबर पर रूस है, जहां कुल मरीजों की संख्या 5 लाख से अधिक है और 6500 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं।

hospital corona

इसके अलावा स्पेन में 2 लाख 42 हजार से अधिक कंफर्म केस और 27 हजार से अधिक मौतें, इटली में 2 लाख 36 हजार से अधिक केस और 34 हजार से अधिक मौतें, पेरू में 2 लाख 14 हजार से अधिक और 6 हजार से अधिक मौतें, फ्रांस में 1 लाख 92 हजार से कोरोना केस और 29 हजार से अधिक मौतें हो चुकी है।