अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मनाया अपना 72 वां स्थापना दिवस

दुनिया के सबसे बड़े छात्र संगठन ‘अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद’ ने आज अपना 72 वां स्थापना दिवस मनाया। बता दें कि अभाविप की स्थापना 9 जुलाई 1949 को हुई थी। इस मौके पर अभाविप ने दिल्ली में बदरपुर, जेएनयू आदि स्थानों पर पौधारोपण किया।

Avatar Written by: July 9, 2020 5:54 pm

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े छात्र संगठन ‘अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद’ ने आज अपना 72 वां स्थापना दिवस मनाया। बता दें कि अभाविप की स्थापना 9 जुलाई 1949 को हुई थी। इस मौके पर अभाविप ने दिल्ली में बदरपुर, जेएनयू आदि स्थानों पर पौधारोपण किया।

अभाविप ने इस मौके पर डिजिटल माध्यमों से क्विज प्रतियोगिता, काव्य सम्मेलन, पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन, स्लोगन लेखन आदि प्रतियोगिताएं तथा युवाओं और छात्रों के संदर्भ में महत्वपूर्ण विषयों पर विभिन्न वेबिनारों का आयोजन किया।

इस मौके पर अभाविप दिल्ली के प्रदेश मंत्री सिद्धार्थ यादव ने कहा, ”अभाविप ने अपने स्थापना काल से छात्रों तथा राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रही है। अपनी 72 वर्षों की यात्रा में अभाविप ने एक लंबा रास्ता तय करते हुए देश को राजनीति, पत्रकारिता, शिक्षा आदि क्षेत्रों में कार्य कर रही चरित्रवान तथा देश के बारे में सोचने वाली पीढ़ी तैयार की है। हम आने वाले वर्षों में देश व मनुष्यता के लिए नई पीढ़ी के साथ नई ऊर्जा द्वारा अच्छा कार्य करने हेतु प्रतिबद्ध हैं।”

इसके अलावा अभाविप द्वारा विभिन्न विषयों पर आयोजित वेबीनार तथा फेसबुक लाइव के माध्यम से अभाविप के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री प्रफुल्ल आकांत, राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनु शर्मा कटारिया, राष्ट्रीय मीडिया संयोजक राहुल चौधरी, क्षेत्रीय सह-संगठन मंत्री उत्तर क्षेत्र अजय ठाकुर, वरिष्ठ पत्रकार रामबहादुर राय, सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता मोनिका अरोड़ा, जेएनयू के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप महापात्रा , दिल्ली अभाविप के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक टंडन, अभाविप दिल्ली प्रदेश मंत्री सिद्धार्थ यादव, प्रदेश संगठन मंत्री आनंद श्रीवास्तव, डूसू अध्यक्ष अक्षित दहिया आदि ने छात्रों को संबोधित किया।

जानकारी के लिए बता दे कि अभाविप द्वारा आयोजित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में इस बार डीयू, जेएनयू, जामिया, लाल बहादुर शास्त्री संस्कृत विद्यापीठ आदि के छात्रों ने हिस्सा लिया। इन विभिन्न कार्यक्रमों में अलग-अलग माध्यमों से हजार से अधिक की संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया है।