newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Breaking: यूपी के 24 जिलों में लीक हुआ 12वां का अंग्रेजी का पेपर, सीएम योगी के निर्देश पर रद्द हुई परीक्षा

Breaking: उत्तर प्रदेश बोर्ड (UP बोर्ड) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि राज्य के कई जिलों में 12वीं का अंग्रेजी पेपर लीक हो गया है। शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी को इस बारे में जानकारी दी है। सीएम योगी के आदेश पर पेपर निरस्त कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश बोर्ड (UP बोर्ड) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि राज्य के कई जिलों में 12वीं का अंग्रेजी पेपर लीक हो गया है। शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी को इस बारे में जानकारी दी है। सीएम योगी के आदेश पर पेपर निरस्त कर दिया गया है। गोंडा सहित 24 जिलों में अंग्रेजी का पेपर रद्द किया गया है। इनमें आगरा, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, बागपत, बदायूं, शाहजहांपुर, उन्नाव, सीतापुर, ललितपुर, महोबा, जालौन, चित्रकूट, अंबेडकरनगर, प्रतापगढ़, गोंडा, गोरखपुर, आजमगढ़, बलिया, वाराणसी, कानपुर देहात, एटा और शामली शामिल हैं। बता दें कि, इंटरमीडिएट की परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होनी थी। हालांकि बाकी जिलों में परीक्षा कराई जा रही है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी को यूपी बोर्ड पेपर लीक होने की जानकारी दी। इसके बाद यूपी के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर परीक्षा को उन सभी जिलों में निरस्त कर दिया गया। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सभापति विनय कुमार पांडेय ने बताया कि बलिया जिले में सीरीज 316-ईडी और 316-ईआई के प्रश्नपत्र लीक हुए हैं। जिसके बाद परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया है।

बता दें कि, बीती 24 मार्च से यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू हुई थी। बोर्ड परीक्षा शुरू होने के बाद से ही कई जिलों से नकल की खबरें सामने आई थीं। बुधवार को ही देवरिया जिले में ग्राम प्रधान के घर यूपी बोर्ड की परीक्षा की कॉपियां लिखे जाने का मामला सामने आया था। रिपोर्ट्स की मानें तो बलिया जिले में बोर्ड का प्रश्नपत्र 500-500 रुपये में बिक रहा था। इसके बाद ही बुधवार को पेपर लीक होने के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई है। पेपर लीक की खबर पर एक्शन लेते हुए बलिया के जिला विद्यालय निरीक्षक ब्रजेश कुमार मिश्रा को तुरंत प्रभाव से निलंबित किया गया। शिक्षा गुलाब देवी के निर्देश पर पेपर लीक प्रकरण में डीआईओएस को निलंबित किया गया है।