newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UPSC Prelims 2021: कोरोना के चलते टली यूपीएससी प्रिलिम्स परीक्षा, अब इस तारीख को होंगे एग्जाम्स

UPSC Prelims 2021: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा (Preliminary) परीक्षा 2021 और भारतीय वन सेवा परीक्षा 2021 के 27 जून संयुक्त रूप से होने वाले आयोजन को स्थगित कर दिया है।

नई दिल्ली। पूरा देश इस समय कोरोना का प्रकोप झेल रहा है। बढ़ती महामारी को देखते हुए देश में स्कूल और कॉलेज सब बंद हैं। ऐसे में सभी परीक्षाएं भी नहीं हो रही हैं। और जो होने वाली हैं उन्हें भी स्थगित किया जा रहा है। ऐसा ही कुछ यूपीएससी प्रिलिम्स 2021 की परीक्षाओं के साथ हुआ है। दरअसल, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा (Preliminary) परीक्षा 2021 और भारतीय वन सेवा परीक्षा 2021 के 27 जून संयुक्त रूप से होने वाले आयोजन को स्थगित कर दिया है।

UPSC

अब 10 अक्टूबर को होगी परिक्षा

यूपीएससी ने आज एक अपडेट जारी किया जिससके मुताबिक, सिविल सेवा और वन सेवा संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2021 का आयोजन अब 10 अक्टूबर को किया जाएगा।

बता दें कि साल 2021 की सिविल सेवा और वन परीक्षाओं के जरिए विभिन्न केंद्रीय सेवाओं में कुल 822 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। यूपीएससी प्रिलिम्स 2021 के लिए 24 मार्च तक आवेदन हुए थे और इसके बाद प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 27 जून 2021 को होना था, जिसे अब 10 अक्टूबर को आयोजित किये जाने की घोषणा की गयी।