newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UP board Time Table 2023: कब से होंगी 10वीं 12वीं की यूपी बोर्ड परीक्षाएं, जारी हुआ शेड्यूल?

UP board Time Table 2023: यूपी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा। इसके होमपेज पर जाकर UPMSP UP Board Class 10th 12th 2023 Board Exam Date Sheet लिंक पर क्लिक करना होगा

नई दिल्ली। इस साल यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 24 मार्च से 11 अप्रैल 2023 तक (UP Board Class 12th Exam Date 2023) किया जाएगा। वहीं, इसकी प्री बोर्ड परीक्षाएं 01 फरवरी से 15 फरवरी 2023 के बीच आयोजित की जाएंगी। यूपी बोर्ड 2022 की 10वीं 12वीं की परीक्षा में शामिल होने के लिए करीब 58 लाख 78 हजार उम्मीदवारों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है, जिसमें हाईस्कूल के छात्रों की कुल संख्या 31 लाख 28 हजार 318 जबकि इंटरमीडिएट के छात्रों की कुल संख्या 27 लाख 50 हजार 130 है। बता दें, पिछले साल 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 51 लाख 92 हजार 789 छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था।

कैसे डाउनलोड करें डेटशीट?

यूपी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा। इसके होमपेज पर जाकर UPMSP UP Board Class 10th 12th 2023 Board Exam Date Sheet लिंक पर क्लिक करना होगा, जो डेटशीट जारी होते ही एक्टिव कर दिया जाएगा। लिंक पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर डेटशीट प्रदर्शित हो जाएगी। इसके नीचे दिए डाउनलोड या सेव ऑप्शन पर क्लिक करके डेटशीट डाउनलोड करके सेव की जा सकेगी।

कब जारी होंगे एडमिट कार्ड

मिली जानकारी के अनुसार, परीक्षा के लिए फरवरी 2023 के अंत तक प्रवेश पत्र जारी होने का अनुमान है। इस विषय में ध्यान रहे कि बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में छात्रों को प्रवेश नहीं मिल सकेगा। परीक्षा केंद्र का पता एडमिट कार्ड जारी होने के बाद ही लग सकेगा।