newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

PM Modi Interview: ’10 साल पहले अंतरराष्ट्रीय समझौतों में भारतीयों का हित पीछे छूटा’, पीएम मोदी ने कांग्रेस समेत विपक्ष पर साधा निशाना; बोले- मनमोहन सरकार में तुष्टीकरण होता था

PM Modi Interview: पीएम नरेंद्र मोदी का कहना है कि 10 साल पहले देश की जो स्थिति थी, उस वक्त भारत को और आज के भारत को दुनिया अलग नजर से देखती है। हिंदी अखबार दैनिक भास्कर से खास इंटरव्यू में मोदी ने ये भी कहा कि हर क्षेत्र में भारत का सामर्थ्य बढ़ा है।

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी का कहना है कि 10 साल पहले देश की जो स्थिति थी, उस वक्त भारत को और आज के भारत को दुनिया अलग नजर से देखती है। हिंदी अखबार दैनिक भास्कर से खास इंटरव्यू में मोदी ने ये भी कहा कि हर क्षेत्र में भारत का सामर्थ्य बढ़ा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार का अप्रोच नेशन फर्स्ट का है। मोदी ने कहा कि हम भारत और भारतीयों के हितों को प्राथमिकता देते हैं।

मोदी ने अपने इंटरव्यू में कहा कि उनकी सरकार ने कच्चे तेल की बढ़ती कीमत का बोझ लोगों पर नहीं डाला। उन्होंने कहा कि आज जब भी कोई व्यापारिक या कृषि क्षेत्र से जुड़ा अंतरराष्ट्रीय समझौता होता है, तो भी भारतीयों का हित केंद्र की मौजूदा सरकार की प्राथमिकता होती है। मोदी ने आरोप लगाया कि पहले हुए समझौतों में भारतीयों का हित पीछे छूट गया था। उन्होंने ये भी कहा कि भारत की तरक्की से किसी देश को खतरा नहीं है। मोदी ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत होना दुनिया के लिए अच्छा है। अपने इंटरव्यू में पीएम ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि बंगाल में टीएमसी के शासन के दौरान सरकार नाम की चीज नहीं बची है। मोदी ने कहा कि आज बंगाल में सिर्फ बम बनाने का उद्योग फल-फूल रहा है।

मोदी ने कांग्रेस पर भी हमला बोला और कहा कि अपने वोटबैंक को खुश करने के लिए उसके नेता राम मंदिर से दूरी बनाए हुए हैं। पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा तुष्टीकरण किया और अपने घोषणापत्र में और राहुल गांधी के भाषण में ये दिखता है। मोदी ने कहा कि मनमोहन सिंह की सरकार में सिर्फ तुष्टीकरण की भावना नजर आती थी। उन्होंने कहा कि वो इस बारे में जनता को बता रहे हैं कि कांग्रेस किस सोच के तहत काम करती रही है। उन्होंने कहा कि इन लोगों को जनता जवाब देगी। महाराष्ट्र के बारे में पूछे गए सवाल पर पीएम मोदी ने कहा कि एक तरफ महायुति सरकार विकास कार्यों को गति दे रही है। वहीं, दूसरी तरफ वहां परिवारवादी पार्टियां कुनबे को आगे बढ़ाने के लिए साथ आई हैं।